कौशाम्बी15जनवरी24*पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामू सिंह ने ढाई सौ जरूरत मंदो के बीच बाटे कम्बल*
*मानव जीवन में सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं : धर्मराज मौर्य*
*अझुवा कौशांबी* जबरदस्त पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह उर्फ रामू सिंह ने मकर संक्रांति के अवसर पर अपने निज आवास डोलची में ढाई सौ जरूरत मंदो को कम्बल वितरण किया है। कम्बल पाकर गरीब गुरबों की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। मौके पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंशा की है ग्रामीणों को संबोधित करते हुए धर्मराज मौर्य ने कहा कि मानव जीवन में सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है आज हर कोई अपनी आकांक्षाओं को पूर्ण करने में व्यस्त है ऐसे मे वरिष्ठ समाज सेवी पूर्व प्रमुख जी द्वारा ये नेक कार्य करना प्रसंशनीय है और ऐसे लोग धन्यवाद के पात्र हैं।
*समाज का आइना होते हैं पत्रकार–प्रबल प्रताप सिंह*
*अझुवा कौशाम्बी* कम्बल वितरण कार्यक्रम में पहुंचे तमाम पत्रकारों अंजनी कुमार पांडेय,राकेश सोनकर,राहुल भट्ट,चंद्रिका प्रसाद अग्रहरी ऊर्फ कल्लू भाई,रिंकू शुक्ला,अभिषेक मिश्र, अनय श्रीवास्तव, आकाश केसरवानी सहित संतलाल मौर्य को माल्यार्पण कर अंग वस्त्र प्रदान कर कहा कि देश व प्रदेश की प्रगति में पत्रकारों की अहम भूमिका रहती है पत्रकार ही समाज में छुपी कुरीतियों ,लोगों की समस्याओं व अन्य मुद्दों को उजागर करने का काम करते हैं जिन मुद्दों पर काम करके सरकार लोगों की मदद करती है और सामाजिक कुरीतियों को जानकर उन्हें दूर करने पर काम करती है उन्होंने कहा कि आज के समय में पत्रकारों का कार्य सहज कार्य नहीं है हर रोज, हर समय, हर कदम पर पत्रकार को किसी न किसी विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है इन विपरीत परिस्थितियों को रोजाना पत्रकार खुशी से डटकर सामना करता है और समाज को सही आईना दिखाने का काम करता है। पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह उर्फ रामू सिंह ने बताया कंबल वितरण का यह 15वां वर्ष है प्रत्येक वर्ष की मकर संक्रांति को अपने जरूरतमंद क्षेत्र वासियों को कंबल वितरण के साथ-साथ समय-समय पर यथासंभव मदद करते हैं इस अवसर पर अवसर पर सर्किल ऑफिसर सिराथू अवधेश विश्वकर्मा, चंद्रकांत पांडे ओमप्रकाश मिश्रा, रावेंद्र प्रताप सिंह, आनंद सिंह, बब्बू सिंह ,जय सिंह यादव, डॉक्टर सर्वेश कुमार उर्फ सोनू सोनकर सहित तमाम सम्मानित लोग एवं ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद रहे हैं।

More Stories
हरदोई8जून26* रिश्ता ठुकराया तो बरसीं लाठियां,बहन की शादी से इनकार पर पिता-पुत्र को पीटकर लहूलुहान किया हरदोई
कोलकाता8जून2026*🔴बंगाल के लिए केंद्र ने किया बुलेट ट्रेन का एलान,*
नई दिल्ली8जून26*विपक्ष की नई हुंकार आईएनडीआईए गठबंधन सरकार को घेरने की तैयारी में सफल होगा?