कौशाम्बी14सितम्बर23*पुष्टाहार पर ठेकेदारों का डाका बस्ती की महिलाओं ने 2 महीने से राशन सामग्री न देने का लगाया आरोप*
*घमसिरा आंगनबाड़ी केंद्र पर एक महीने का पोषण सामग्री वितरण कर 2 महीने के फर्जी करवा रहें दस्तक*
*कौशाम्बी* । विकास खण्ड कौशाम्बी के घमसिरा गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर महिलाओं ने हंगामा किया है बस्ती की महिलाओं ने 2 महीने का राशन सामग्री न देने का आरोप लगाया महिलाओं ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र में तो राशन सामग्री वितरण नहीं किया जाता है गुरुवार को सेफ्ता बानो,व चंदा बेगम आदि महिलाओं ने बताया कि पिछले 3 महीने से गरीब बच्चों व गर्भवती महिलाओं को राशन सामग्री वितरण नहीं किया जा रहा था गुरुवार को सिर्फ एक महीने का राशन वितरण किया गया और 2 से 3 महीने का फर्जी दस्तक कराया गया नाराज़ महिलाओं ने आला अधिकारियों का इस ओर ध्यान आकृष्ट करवाते हुए जांच और कार्यवाही की मांग की है।
बता दें कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर सरकार की ओर से पौष्टिक आहार के रूप में दाल तेल दलिया अन्य सामग्री आती है इस सामग्री को गरीब बच्चों, कुपोषित बच्चों व गर्भवती महिलाओं को दिया जाता है लेकिन यहां तो सब कुछ उल्टा है पुष्टाहार पर ठेकेदारों का लगातार डाका जारी है

More Stories
पूर्णिया बिहार 18 फरवरी 26*डीएम ने एकलव्य छात्रावास का किया औचक निरीक्षण, छात्रों से की बात
लखनऊ १८ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें
पूर्णिया बिहार 18 फरवरी26* पूर्णिया के तालाब को मिल रहा नया रूप, डीएम ने किया निरीक्षण