कौशाम्बी14माच*संगीतमई धुन में कादीपुर में हो रही है भागवत कथा*
*कौशाम्बी।* जनपद मुख्यालय के नजदीक कादीपुर ग्राम सभा में 3 दिनों से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कथावाचक संत श्री शीतला प्रसाद महाराज के मुखारविंद द्वारा किया जा रहा है भगवत कथा के आयोजन में कादीपुर समेत आसपास के गांव के महिला पुरुष भक्तों की भीड़ उमड़ रही है और श्रीमद् भागवत कथा सुन कर भक्त भावविभोर हो रहे हैं मंगलवार को कथावाचक संत शीतला प्रसाद महाराज ने ध्रुव चरित्र पर चर्चा करते हुए भक्तों को भावविभोर कर दिया है उन्होंने बताया कि प्रभु की भक्ति से ही सब कुछ संभव है उन्होंने कहा कि प्रभु की भक्ति में लीन रहने वाले भक्तों का दुष्ट नुकसान नहीं कर सकते प्रभु भक्तो की हमेशा रक्षा करते हैं 12 मार्च को भव्य कलश यात्रा से शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा 19 मार्च को पूर्णाहुति और भंडारे से समापन होगी उक्त जानकारी कथावाचक संत श्री शीतला प्रसाद महाराज ने दी है।

More Stories
रोहतास27अप्रैल26* सासाराम जंक्शन एवं बिक्रमगंज स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं, खानपान व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा*
नैनीताल27अप्रैल26*एक साल से धूल फांक रही शहर की प्याऊ व्यवस्था, वाटर कूलर भी खराब,
हल्द्वानी27अप्रैल26*धुरंधर जैस्मीन की ‘शरारत’ से झुूम उठा ग्राफिक एरा