कौशाम्बी14अक्टूबर24*प्रवर्तन कार्यों में लापरवाही बरतने पर सभी ईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के डीएम ने दिये निर्देश*
*लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कम पाये जाने पर अधिशासी अभियंता सिंचाई को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश*
*जिलाधिकारी ने की कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की विस्तृत समीक्षा*
*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी द्वारा कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई जिलाधिकारी ने विभागवार राजस्व वसूली की प्रगति की विस्तृत समीक्षा के दौरान वाणिज्यकर विभाग, खनन, स्टाम्प व रजिस्ट्रेशन एवं परिवहन में लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में प्रगति न पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारियों को कार्ययोजना बनाकर लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को और अधिक प्रवर्तन कार्य करने के भी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने लक्ष्य के सापेक्ष प्रवर्तन कार्यों में लापरवाही बरतते हुए पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी ईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दियें। उन्हांने लक्ष्य के सापेक्ष वसूली बेहद कम पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए अधिशासी अभियंता सिंचाई को प्रतिकूल प्रविष्टि दिये जाने के निर्देश दियें। उन्होंने बाजारों में हो रहें पॉलीपीथन बिक्री पर प्रतिबन्ध लगाये जाने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को लगातार छापेमारी की कार्यवाही कर पॉलीथीन बिक्री पर रोक लगाने एवं राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश दियें। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में किसी भी तरह के अवैध आरा मशीनों का संचालन न होने पाये।
जिलाधिकारी ने मण्डी समिति की समीक्षा के दौरान मण्डी समिति-अजुहा, मंझनपुर एवं भरवारी को राजस्व वसूली के कार्यों की प्रगति बढ़ाये जाने के निर्देश दियें। उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अगले माह में लक्ष्य के सापेक्ष वसूली करना सुनिश्चित करें, लक्ष्य के सापेक्ष वसूली न पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेंगी।
जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों व तहसीलदारों को साप्ताहिक समीक्षा करते हुए मुख्य देय एवं विविध देय वसूली में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने आर0सी0 वसूली की विस्तृत समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति न पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सभी उप जिलाधिकारियों को आर0सी0 वसूली में प्रगति तथा तहसील के बडे बकायेदारों की आर0सी0 वसूली में प्रगति लाने के निर्देश दिए। इसके साथ उन्होंने राजस्व वादों के निस्तारण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को आई0जी0आर0एस0 के अन्तर्गत प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समयान्तर्गत करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि आईजीआरएस के अन्तर्गत प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समयान्तर्गत सुनिश्चित किया जाय, किसी स्तर पर लापरवाही न बरती जाय। उन्हांने अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को स्वयं देखकर उनका निस्तारण करें, किसी भी स्तर पर शिकायतों को लम्बित न रहने दें एवं शिकायतकर्ता से वार्ता कर फीडबैक अवश्य लें।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राजस्व अरूण कुमार गोंड, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रबुद्ध सिंह, जिला विकास अधिकारी सुखराज बन्धु, प्रभागीय वनाधिकारी एवं सभी उप जिलाधिकारीगण सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

More Stories
पूर्णिया बिहार19 फरवरी* नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को, विभागों को दिए गए निर्देश
सुल्तानपुर १९ फरवरी २६ * जनपद सुलतानपुर | पुलिस अधीक्षक का बड़ा फैसला
लखनऊ १९ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें