कौशाम्बी12दिसम्बर*विधायक सिराथू ने खाद्यान्न वितरित के महाअभियान का किया शुभारंभ*
*प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना*
*टेढ़ी मोड़ /कौशांबी* कड़ा ब्लॉक के अन्तर्गत ग्रामसभा कोरियों में निःशुल्क खाद्यान वितरण महाअभियान की शुरुआत सिराथू विधायक शीतला पटेल ने जिलाध्यक्ष श्रीमती अनिता त्रिपाठी के साथ किया है गरीबों के लिए निःशुल्क राशन चना,तेल,नमक आदि का वितरण कर फीता काटकर निशुल्क खाद्यान्न वितरण योजना का शुभारंभ किया है
उचित दर विक्रेता की दुकान में आये हुए ग्रामीण कार्ड धारको को संबोधित करते हुए विधायक शीतला प्रसाद पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अन्तर्गत निःशुल्क अन्न वितरण के द्वारा भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश व केंद्र की सरकार सबको राशन सबको पोषण देने के लिए प्रतिबद्ध है उन्होंने कहा कि मेरे विधानसभा सिराथू सहित सम्पूर्ण प्रदेश के गरीब लोगों की चिंता और पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला मंत्री रावेंद्र प्रताप सिंह नानकु मोदनवाल सुनील मिश्रा सर्वदमन चौधरी शैलेंद्र सिंह सहित तमाम ग्रामीण लाभार्थी उपस्थित रहे

More Stories
रोहतास178*डेहरी के एनिकट टापू के पास योगा स्थल से मिला युवक का शव, शरीर पर लाल गमछा, आंखें खुलीं-जीभ बाहर | हत्या या कुछ और? FSL जांच में जुटी पुलिस*
मथुरा 18 जून 26* बालको की देखरेख एवं संरक्षण एवं महिलाओं का योन उत्पीड़न के संबंध में पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी का आयोजन*
बांदा18 जून 26*पूर्व से सेवारत शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता के विरोध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने फूंका बिगुल*