कौशाम्बी11नवम्बर23*माल गाड़ी के टक्कर से युवक की हुई मौत परिवार में मचा कोहराम*
*कोखराज कौशाम्बी* कोखराज क्षेत्र के भरवारी रेलवे के पास माल गाड़ी की टक्कर से मौत हो गयी लोगों को लाश पड़े होने की सूचना मिलते ही भीड़ जमा हो गयी मृतक की पहचान राम पूजन पिता फूलचंद उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है मृतक परसरा चौराहा के बगल रेलवे क्रॉसिंग पर रेल लाइन के बीचों बीच में पड़ा था स्थानी लोगो ने घटना की जानकारी रेलवे पुलिस प्रशासन को दी है सुचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुँच कर लाश को अपने कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी जिस पर परिजन रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे गये है मृतक की पत्नी कान्ती देवी ने बताया की किसी तरह मजदूरी कर के अपना परिवार चलाते थे मृतक के दो छोटे छोटे बच्चे है एक बच्चा लगभग 4 वर्ष का है दूसरा लगभग 1 वर्ष का है दोनो छोटे बच्चो के सर से पिता का साया उठ गया रेलवे पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

More Stories
कानपुर नगर 15 मार्च26*विश्व बैंक, बर्रा क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है।
गाजियाबाद १५ मार्च २६ * अधिवक्ता इकराम अली की गिरफ्तारी पर विवाद, बार एसोसिएशन ने पुलिस आयुक्त को दिया ज्ञापन
लखनऊ १५ मार्च २६ * प्रदेश में बदला मौसम, लखनऊ सहित आसपास के जिलों में चलीं ठंडी तेज हवाएं; यहां गिरेंगे ओले..होगी बारिश