कौशाम्बी11जून*ओवर लोड बालू लदा ट्रैक्टर बना मासूम के लिये काल।*
पहले भी कौशाम्बी जिले में लगातार फर्राटे मार रहे ओवर लोडबालू लदे ट्रेक्टरों के विषय मे खबर के माध्यम से जिले के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया था।लेकिन जिले के अदिखारियो ने इन ट्रेक्टरों पर कोई भी कार्यवाही करना मुनासिब नही समझा।जिसके कारण आज मासूम काल के गाल में समा गया।
घटना क्रम के मुताबिक सराय अकिल थाना अंतर्गत कनैली चौकी क्षेत्र के ग्राम ऐगावा निवासी राजकरण का 16 वर्षीय पुत्र दीपक आज सुबह लगभग 06 बजे अपने घर के दरवाजे के सामने खड़ा था।वही पर ओवर लोड बालू लादे ट्रैक्टर दीपक को जोरदार टक्कर मार दिया जिसके कारण दीपक की मौके पर ही मौत हो गई।घटना को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही कनैली चौकी प्रभारी उप0 नि0 मिश्री लाल चौधरी मय फोर्स घटना स्थल पहुचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया।
ग्रामीणों ने जानकारी दिया कि कई बार इन ओवर लोड ट्रैक्टरों के विषय मे जानकारी दिया गया परंतु क्षेत्रीय प्रशासन ने कोई कार्यवाही नही किया।अगर प्रशासन पहले चेत लेता तो आज मासूम की जान न जाती।
*राजू सिंह*
*कौशाम्बी*
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मुगलसराय20अगस्त26*राजीव गांधी की80वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वृक्षारोपण किया गया।
पंजाब20अगस्त26*अबोहर बार एसो. प्रधान प्रकाश सिंह बराड़ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
कानपुर देहात20 अगस्त 2026*जिले के संचालित एकमात्र कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने रचा इतिहास*