कौशाम्बी10अगस्त26*दिव्यांग बच्चों के बीच जिला पंचायत सदस्य अनूप सिंह पटेल ने मनाया जन्मदिन
*तिल्हापुर मोड़, कौशांबी*। नौवापुर चायल क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य अनूप सिंह पटेल ने अपना जन्मदिन इस बार कुछ अलग अंदाज में मनाया। उन्होंने दीपमाला जन कल्याण संस्थान, तिल्हापुर मोड़ पहुंचकर दिव्यांग बच्चों के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।
इस दौरान बच्चों के बीच केक काटकर जन्मदिन मनाया गया और बच्चों को उपहार भी वितरित किए गए। बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देखकर अनूप सिंह पटेल ने कहा कि जरूरतमंद और दिव्यांग बच्चों के बीच खुशियां बांटकर जन्मदिन मनाना उनके लिए विशेष अनुभव है।
कार्यक्रम में राजू सिंह पटेल, रोहित सिंह पटेल और विनोद पटेल सहित अन्य सहयोगी मौजूद रहे। सभी ने अनूप सिंह पटेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

More Stories
बड़ोदरा 7 सितंबर 26*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल गुजरात और महाराष्ट्र का दौरा करेंगे।
जयपुर 7सितंबर 26*वार्ड 87 से बीजेपी प्रत्याशी प्रतिभा शर्मा की दावेदारी, जयपुर में बढ़ी राजनीतिक हलचल
અમદાવાદ, 7 સપ્ટેમ્બર 2026*અમદાવાદ ક્રિમીનલ કોર્ટસ બાર એસોસિએશન દ્વારા ‘સ્ટડી સર્કલ’નું આયોજન