कौशाम्बी1अक्टूबर24*धूमधाम से मनाई गई पूर्व गृहमंत्री धर्मवीर की जयंती*
*जननेता धर्मवीर जीवन में किंचित आभाव को मानवता के लिए आवश्यक बताते थे। आज हम सब उनकी 90वी जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं – रि० एडीएम माताफेर।*
*भरवारी कौशाम्बी* जननेता पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री धर्मवीर की जयंती 30 सितम्बर को ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे स्थित उनकी मूर्तिस्थल पर धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व रिटायर्ड एडीएम माताफेर ने सैकड़ों अतिथियों के साथ माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बताया कि धर्मवीर मानवता को श्रेष्ठ धर्म मानते थे और मेरी प्रतिभा को निखारने में उनका अमूल्य योगदान था। इसके पूर्व धर्मबीर के पैतृक निवास स्थान पर उनकी पत्नी इंदिरा देवी ने अपने परिवार व कुटुंब के साथ वैदिक रीति से हवन पूजन कर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किया। जजमान के रूप में पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार और पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना सपत्नीक अपने साथी समर्थकों के साथ हवन में आहुति अर्पित कर पिता को श्रद्धासुमन अर्पित किया। आर्य समाज के प्रकांड विद्वान अशर्फ़ी लाल शास्त्री राधेश्याम जयसवाल एवं राम सुरेमन आर्य ने यज्ञ हवन संपन्न कराया।
क़रीब 11 बजे ट्रांसपोर्ट नगर मुँडेरा चौराहे स्थित मूर्ति स्थल पर माल्यार्पण के बाद पूर्व सांसद कौशांबी शैलेंद्र कुमार ने माल्यार्पण कर अपने पिता को याद करते हुए उन्हें मानवीय गुणों से युक्त अति उच्च मानदंडों वाला राजनेता बताया। पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना ने उन्हें पिछड़ों विपन्नों में राजनैतिक चेतना विशेषकर मार्शल क़ौम पासी समाज में राजनैतिक जागरूकता पैदा करने वाला जननेता बताया। श्रद्धांजलि समारोह में काफ़ी संख्या में आए समर्थकों के मध्य पासी विवाह कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष राम अभिलाष पासी रमाशंकर भारती मोतीलाल कश्यप ने उन्हें पासी समाज के गौरवशाली इतिहास को प्रज्जवलित करने वाला दूरदृष्टा नेता बताया जो मात्र 49 वर्ष की अल्पायु में है हम सबको अनाथ छोड़ चले गए।
श्रद्धांजलि समारोह में कौशाम्बी से आए धर्मवीर के पुराने साथी रिज़वान अहमद रवींद्र पांडेय मोईनउद्दीन नेता इसरार अहमद अशोक सिंह बैतुल पांडे रामबाबू केसरवानी आदि ने उनको याद करते हुए उन्हें गंगा यमुना के द्वाबा की कीर्ति को पूरे भारत में फैलाने वाला नेता बताया जो सबको साथ लेकर चलते थे श्रद्धांजलि समारोह में स्वल्पाहार वितरण के पश्चात् मुख्य रूप से माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में श्रीयुत दिनेश केशरवानी आनंद आर्य प्रमोद आर्य मनोज केसरवानी रिटायर्ड डिप्टी एस.पी एल.पी भास्कर बुद्धूलाल नेता समाज सेवी निरंजन लाल पूर्व सभासद महेंद्र सिंह शिवशरण कनौजिया श्रीमति सपना आर्य मधुवीर सुमति बुआ संयुक्ता आर्य चाँदनी सिंह अतुल मल्होत्रा मनोज आर्य देवेन्द्र आर्य अवधेश सिंह दिलीप आर्य देवदत्त आर्य दिनेश आर्य रि०डिप्टी एस.पी शुभनारायण गौतम एस पी सिंह धर्मेंद्र मिश्रा रामसिंह पटेल इंद्रदेव आर्य विजय त्यागी अधिवक्ता समर बहादुर सरोज रामभजन त्रिपाठी मनोज कुमार केसरवानी अन्नू साहू पंकज सरोज रामख़िलावन आर्य सूर्यपाल पासी धर्मनारायण फ़ौजी अश्वनी आर्य शिवकुमार शर्मा अमित आर्य बी.एल सरोज ओम प्रकाश आर्य आशीष आर्य चंदन पासी बहादुर सरोज राजकुमार विश्वकर्मा महेंद्र कुमार छवि आर्या कुदरत अली जाफरी सहित सैकड़ों लोग थे।।
More Stories
लखनऊ16अक्टूबर25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
मथुरा15अक्टूबर25* बागेश्वर धाम बालाजी श्री बांके बिहारी जी मिलन सनातन एकता पदयात्रा के आमंत्रण हेतु अक्षत महोत्सव*
कानपुर देहात15अक्टूबर25*ADG_Knr द्वारा कोतवाली अकबरपुर का औचक निरीक्षण किया गया