कौशाम्बी08जून*चायल तहसील के जेल में बंद R O वाटर खराब*
*खराब आरो वाटर से अधिवक्ताओं में पानी की किल्लत*
*चायल,कौशाम्बी* क्षेत्र में जाकर लोगों की समस्याओं से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को दूर करने के बजाए अधिकारी एसी वाले कमरे में बैठकर आराम फरमाते हैं जिसके कारण लोगों की समस्या कम नही हो रही है बल्कि और ज्यादा ही बढ़ती जा रही है। संबंधित अधिकारी के पास शिकायती पत्र पहुंचने के बाद कार्यवाही का आश्वासन देकर ठंडे बस्ते में डालकर भूल जाते है। भीषण गर्मी के चलते चायल तहसील के दर्जनों गांव में हैंडपंप खराब हो गई हैं जिसके कारण पानी की भारी किल्लत है उदाहरण के तौर पर चायल खास, मुरादपुर, मखऊपुर, डीहा , सुधवर सहित आदि गांव पानी की भारी समस्या से जूझ रहे हैं और तो और *चायल तहसील में रोजाना अधिवक्ता और फरियादी हजारों की संख्या* में आते हैं। सफर तय करने के बाद चायल तहसील आए हुए लोगों का प्यास से गला सूख जाता है और गले की प्यास बुझाने के लिए लोगों को जेब ढीली करना पड़ता है तब जाकर लोगों की प्यास बुझती है। हद तो तब हो गई जब चायल तहसील में लगा आरो वाटर लगभग 6 माह से खराब है। आरो वाटल को ठीक करने के लिए अधिवक्ताओं ने संबंधित अधिकारी को शिकायती पत्र दिया शिकायती पत्र दिए लगभग 6 माह हो गए हैं लेकिन चायल तहसील के अंदर लगा आरो वाटर ठीक नहीं हो सका है अब सवाल यह उठ रहा है कि जब चायल तहसील के अंदर यह हाल है तो चायल तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांवों की क्या दुर्दशा होगी इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है। इस पर अधिकारियों ने बिल्कुल ही ध्यान नहीं दिया। भीषण गर्मी के चलते चायल तहसील में पानी की भारी किल्लत है।

More Stories
नई दिल्ली24 फ़रवरी 26*भारत–अमेरिका व्यापार समझौते एवं अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के खिलाफ जीत तक देशव्यापी संयुक्त संघर्ष का SKM का ऐलान*
अयोध्या २४ फरवरी २६ * 27 वर्षीय जवान देवेश सिंह शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। सेना के जवानों ने शहीद को अंतिम सलामी दी राष्ट्रीय ध्वज उनके परिजनों को सौंपा।
अयोध्या २४फरवरी २६ * शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया शिक्षण कार्य