कौशाम्बी07दिसम्बर23*सदस्य जोड़ो अभियान के तहत कौशाम्बी जिलाध्यक्ष ने कई ग्रामो का भ्रमण कर किया किसानों से मुलाकात*
*कौशाम्बी।* भारतीय किसान यूनियन भानु संगठन के कौशाम्बी जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह (राजू सिंह) ने पदाधिकारियो संग संगठन को मजबूत बनाने हेतु सदस्य जोड़ो अभियान के तहत कई ग्रामो का भ्रमण कर किसानों से मुलाकात किया और किसानों को संगठन से जुड़ने का आहवान किया जिलाध्यक्ष ने कहा कि अब का किसान शिक्षित हो चुका है ।अब किसानों को कोई बेवकूफ नही बना सकता अब किसान नेताओ का कठपुतली बनकर नही रहेगा।किसान अपना निर्णय लेने में सक्षम है।किसान अब अपनी हक की लड़ाई स्वयं लड़ेगा।सभी किसान एक स्वर में बोले अबकी बार किसान सरकार
जिलाध्यक्ष ने कहा किसान मसीहा ठा0 भानू प्रताप सिंह के सपनो को साकार करना है।प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने किसानों के हित के लिये लगभग 400 किलोमीटर पैदल चल कर लखनऊ पहुचे थे ऐसे किसानों के दुखों को समझने वाले नेताओं का हम किसानों को साथ देना होगा तभी किसानों की भलाई हो सकता है।जिलाध्यक्ष ने अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जुड़ने का आह्वान किया ।
नेवादा ब्लाक अंतर्गत ग्राम हासिमपुर किनार,ग्राम बहुंगरा,ग्राम रही,ग्राम बल्हेपुर,ग्राम सेउढा,ग्राम पुरैनी,ग्राम कोइलाहा,के किसानों से मुलाकात किया गया।भ्रमण के दौरान,जिला उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह यादव,अयोध्या प्रसाद यादव,तहसिलाध्यक्ष चायल शारदा प्रसाद अग्रहरी,,नेवादा ब्लाक अध्यक्ष दिवाकर कुशवाहा आदि किसान शामिल रहे।

More Stories
मुगलसराय20अगस्त26*राजीव गांधी की80वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वृक्षारोपण किया गया।
पंजाब20अगस्त26*अबोहर बार एसो. प्रधान प्रकाश सिंह बराड़ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
कानपुर देहात20 अगस्त 2026*जिले के संचालित एकमात्र कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने रचा इतिहास*