कौशाम्बी06दिसम्बर23*मारपीट में कई लोग घायल,एक युवक की हुई मौत*
*मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट*
*कोखराज कौशाम्बी* जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई,मारपीट में कई लोग घायल हो गए,जबकि एक युवक को गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई,युवक की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।
घटनाक्रम के मुताबिक कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी के बैरहना में किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है,विवाद के दौरान मारपीट शुरू हो गई,दोनो पक्षों में मारपीट के दौरान कई लोग घायल हो गए,इस मारपीट में सुरेमन उम्र 35 वर्ष पुत्र सैकु पासी की मौत हो गई।युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।घटना की सूचना पर कोखराज थाना क्षेत्र की सिंघिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।

More Stories
दिल्ली24अप्रैल26*AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, “भाजपा का ऑपरेशन लोटस और राजनीति का खेल
पटना 24 अप्रैल26*महात्मा सुशील ने दी परमात्मा साक्षात्कार की सूक्ष्म साधना पद्धति : माँ विजया
अयोध्या24 अप्रैल26*विश्वकर्मा ब्रिगेड के पदाधिकारियों द्वारा डीएम के माध्यम से राज्यपाल जी को दिया गया ज्ञापन