कौशाम्बी05अप्रैल2025*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[05/04, 7:44 pm] +91 81156 50600: *शिक्षित हों,संगठित हो , संघर्ष करें,सम्राट अशोक के पदचिह्नों पर चलें___ जसवंत सिंह सैनी*
*अशरफ पुर मरधरा में धूम धाम से मनाई गई चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान जयंती*
*अझुवा कौशाम्बी* सम्राट अशोक सेना के तत्वाधान में महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती शनिवार को कौशांबी जनपद के अशोक नगर मरधरा गांव में हर्ष उल्लास के साथ भव्य रूप से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने डिस्ट्रिक्ट कॉपरेटिव बैंक प्रयागराज कौशांबी अध्यक्ष शिव मोहन मौर्य के साथ सम्राट अशोक की विशाल लॉट पर पुष्प अर्पित किए गए साथ ही भंते द्वारा तथागत गौतम बुध महात्मा ज्योतिबा फुले,बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के तैल चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा चरणों में पुष्प अर्पित किया गया तत्पश्चात भंते द्वारा बुद्ध वंदना कर उपस्थित लोगों को धम्म देशना दी गई ।कार्यक्रम में तमाम वक्ताओं ने अपने विचार रखे हैं पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा नोट में 2 ही अक्श दिखते हैं एक सम्राट अशोक की लॉट दूसरी गांधी जी की मूर्ति जिसे लोग चूमकर माथे से लगाते हैं , हम जिस वंश से आते हैं उनको भूलना नहीं चाहिए शिवमोहन मौर्य बधाई के पात्र हैं जो प्रत्येक वर्ष यह कार्यक्रम विशाल और भव्य रूप से मनाते हैं।मुख्य अतिथि जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक भारतीय मौर्य राजवंश के महान सम्राट थे। इनका कार्यकाल ईसा पूर्व 268 से 232 ईसवी तक रहा। सम्राट अशोक ने उत्तर में हिदू कुश तक्षशिला की श्रेणियों से लेकर दक्षिण में गोदावरी नदी सुवर्ण गिरी पहाड़ी के दक्षिण में मैसूर तक तथा पूरब में बांग्लादेश पाटलिपुत्र से पश्चिम में अफगानिस्तान ईरान बलूचिस्तान तक अपनी सत्ता कायम की थी।समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक विश्व के महानतम सम्राटों में से एक थे। सम्राट अशोक को बेहतर कुशल शासन प्रणाली के लिए जाना जाता है।वे अखंड भारत के निर्माता थे। वर्तमान में भी विश्व के कई देशों ने उनकी शासन प्रणाली को अपनाया है। सम्राट अशोक सत्य, अहिंसा, प्रेम, सहिष्णुता, शांति व शाकाहारी जीवन प्रणाली के पक्षधर थे। कलिंग युद्ध में नरसंहार से द्रवित होकर सम्राट अशोक ने शांति, सामाजिक प्रगति एवं धर्म का प्रचार किया।मंच का संचालन कवि/ शायर मनोज कुशवाहा मृदुल ने किया कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम संयोजक डिस्ट्रिक कॉपरेटिव बैंक प्रयागराज/कौशांबी अध्यक्ष शिवमोहन मौर्य ने आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया इस अवसर पर अशोक कुमार मौर्य राष्ट्रीय संगठन मंत्री सम्राट अशोक सेना,भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्म राज मौर्य ,पूर्व विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता,राजेंद्र प्रसाद,राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश मौर्य,नगर पालिका भरवारी अध्यक्षा कविता पासी,नगर पंचायत अझुवा अध्यक्ष प्रतिनिधि ओमप्रकाश कुशवाहा,शिव प्रताप उर्फ रिंकू मौर्य,मौर्य बंधुत्व क्लब प्रदेश महिला अध्यक्ष शिप्रा मौर्य,रामनरेश मौर्य पूर्व जिला पंचायत सदस्य,आलोक कुशवाहा,राहुल कुशवाहा, शानू कुशवाहा,अनुज मौर्य,संजय मौर्य,भोले शंकर कुशवाहा,रामनरेश पासी,गोपी मौर्य प्रधान,रमेश मौर्य पूर्व प्रधान पन्नोई,बब्बू मौर्य, कुशवाहा महासभा कौशांबी अध्यक्ष अमृत लाल मौर्य,सुभाष मौर्य सहित सैकड़ों सम्मानित जनप्रतिनिधि व हजारों सम्राट अशोक समर्थक मौजूद रहे हैं।इसी प्रकार चपरी आम ओसा के पास चक्रवर्ती सम्राट अशोक के समर्थकों ने उनकी जयंती धूमधाम से मनाई है।
[05/04, 8:32 pm] +91 89577 51550: *दबगों ने घर में घुस कर पुजारी को पीटा घर में कैद, शिकायत*
*मामला करारी थाना क्षेत्र के फादिलाबाद का*
*कौशाम्बी*। गांव में रह रहे अकेले पुजारी परिवार को पहले तो दबंगों ने मंदिर में पूजा करने से रोक दिया जब वह नहीं माना तो इन दबंगों ने उसे मारपीट कर उसके ही घर में कैद कर दिया। हंगामा होने पर किसी तरह से गांव के लोगों ने पीड़ित पुजारी को छुटाया लेकिन दबंग अब भी लगातार उन्हें धमकी दे रहा है डरा सहमा पुजारी परिवार शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।
अपने शिकायती पत्र में पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए चंदू भूषण पुत्र संकटा प्रसाद पाण्डेय निवासी ग्राम फादिलाबाद थाना करारी ने बताया कि पूजा- पाठ कार्य करके अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता है। गांव के ही सत्य विजय पुत्र बच्चू लाल यादव, विकांशु पुत्र विक्रम, अनुज व संदीप यादव पुत्रगण भूलन राजू पुत्र अमरसिंह यादव गांव के रहने वाले शोरपुस्त और दबंग व्यक्ति हैं जो कि गांव में बने मंदिर पर ताला लगा दिया कि तुम लोग पूजा नहीं करोगे। जब हम लोगों ने पूजा करने का प्रयास किया तो यह सभी हमारे घर पर चढ़ आए और घर में घुस मारपीट करने लगे। तथा हमें मारपीट कर घर के अंदर बंद कर बाहर से ताला लगा लिया। बाद में गांव के लोगों ने आकर दरवाजा खोला। धमकी के बाद पुजारी परिवार डरा हुआ सहमा हुआ है वही इलाकाई पुलिस के द्वारा न्याय नहीं मिलने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। मामले में पुलिस अधीक्षक में जांच कर कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं। *
[05/04, 8:41 pm] +91 96486 24949: *दो दिवसीय शैक्षणिक एवं सृजनात्मक कार्यक्रम का डॉ.ए.एच.रिजवी डिग्री कॉलेज में हुआ आयोजन*
*कौशाम्बी।* डॉ. ए. एच. रिज़वी डिग्री कालेज करारी कौशाम्बी में छात्र एवं छात्रों के व्यक्तित्व को निखारने के उद्देश्य से महाविद्यालय में दो दिवसीय शैक्षणिक एवं सृजनात्मक कार्यक्रमो का आयोजन किया गया l कार्यक्रम के प्रथम दिवस छात्रों के बीच मेहंदी, पोस्टर निबंध लेखन, वाद विवाद, गीत एवं कविता आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।जिसमें प्रतिभागी छात्र गुलाम मोहिउद्दीन,अचिंत्य कुमार मिश्रा,रश्मि वर्मा, दिशा अवस्थी,विवेक पांडेय,अर्शिया फातिमा,पंकज कुमार, हेमंत कुमार, सृष्टि एवं सरिता साहू ने तथा अगले दिन शनिवार दिनांक 5.4.2025 को गायन,डांस,मोनो एक्टिंग, कत्थक डांस, और ग्रुप डांस में नुसरत फातिमा, इशरत फातिमा, श्रेया मिश्रा,अनामिका केशरवानी, शैलजा, इमरोज अली,मनीषा कुशवाहा, तथा नीलम विश्वकर्मा ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया एवं बी.कॉम विभागाध्यक्ष अवधेश मिश्रा के दिशा निर्देशन में विभाग के छात्र छात्राओं ने अदरक एवं लहसुन रेस्टोरेंट का आयोजन करके स्वादिष्ट व्यंजनों का इंस्टॉल लगाकर आए हुए अतिथियों को स्वाद के चटखारे लगवाए।इस मौके पर महाविद्यालय के प्रबंधक कर्रार हुसैन रिज़वी,डॉ अनिल कुमार विभागाध्यक्ष मैथेमेटिक्स महामाया राजकीय डिग्री कॉलेज ओसा मंझनपुर,डॉ योगेश मिश्रा विभागाध्यक्ष जंतु विज्ञान भवंस मेहता महाविद्यालय भरवारी अतिथि के रूप में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. साकिब तौफीक अहमद, बी.एड. विभागाध्यक्ष डॉ राजेश सक्सेना ने कहा कि छात्रों को पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। गतिविधियों को प्रबंधित करना थोड़ा कठिन हो सकता है, लेकिन यही संतुलन ही आपको जिंदगी के अहम पाठ पढ़ाएगा। इन गतिविधियों के दौरान आप अपने लिए नए जुनून व शौक तलाशने और दोस्त बनाने के अलावा अपनी छिपी हुई प्रतिभा की तलाश कर सकते हैं। पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों को प्रबंधित करना आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। ऐसे में दोनों के बीच संतुलन बनाने के लिए कुछ जरूरी बातों पर ध्यान देना जरूरी हो जाता है। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार वर्मा ने किया एवं कार्यक्रम की समस्त रूपरेखा मनोज कुमार ने तैयार की ।इसके बाद कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मुकुंद देव द्विवेदी ने छात्र एवं छात्राओं को प्रेरित किया l इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ सहायक आचार्य डॉ. कैप्टन अबू तलहा अंसारी, डॉ शमशाद हैदर जैदी, डॉ. अशरफ अब्बास, डॉ मदन मोहन मिश्रा, डॉ. शैला भारती श्रीमती ममता देवी, डॉ. सरफराज खान,डॉ मोहित त्रिपाठी, दीपक मिश्र, आनंद गुप्ता, मुकेश कुशवाहा,श्रीमती गुलनाज नकवी,श्रीमती नीतू मिश्रा,श्रीमती रश्मि सिंह कुमारी समीरा राजेंद्र, राजेश सिंह, राकेश यादव, ललित शुक्ला सुनील कुमार ,आदि शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही l
[05/04, 8:58 pm] +91 96216 39625: *डीएम के निरीक्षण में मिली सरकारी विद्यालय के अध्यापक और छात्रों की उपस्थित बेहद खराब*
*कौशाम्बी।**जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी द्वारा विकास खण्ड चायल के प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरी एवं इंगलिस मीडियम प्राइमरी स्कूल बलीपुर टाटा का शनिवार को आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरी विकास खण्ड चायल निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कार्यरत कुल 03 शिक्षक/शिक्षिकाओं के सापेक्ष प्रधानाध्यापक रवीन्द्र कुमार त्रिपाठी स0अ0 श्रीमती ममता सिहं एवं परिचारक श्रीमती रश्मि मिश्रा उपस्थित पायी गयीं तथा स0अ0 श्रीमती प्रतिभा मिश्रा बिना सूचना के अनुपस्थित पायी गयीं। अनुपस्थित शिक्षिका से फोन पर वार्ता की गयी तो उनके द्वारा बताया गया कि वह अस्वस्थ्य हैं, इस लिए विद्यालाय में उपस्थित नहीं हो पायी जिस पर जिलाधिकारी ने बिना पूर्व सूचना के एवं बिना अवकाश लिए अनुपस्थित होने के सम्बन्ध में शिक्षिका के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए।
विद्यालय में कुल नामांकन 42 के सापेक्ष 07 छात्र उपस्थित पाये गये। छात्रों की उपस्थिति कम पाये जाने पर जिलाधिकारी द्वारा नाराज़गी व्यक्त करते हुए अध्यपकों से पूछा कि बच्चों की उपस्थिति इतनी कम क्यों है? इस पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक द्वारा बताया गया कि गेंहूॅ की कटाई चल रही है, जिसके कारण गॉव वाले बच्चों को विद्यालय नहीं भेज रहे हैं जिस पर जिलाधिकारी द्वारा प्रधानाध्यापक सहित सभी अध्यापकों को निर्देशित किया कि गॉव में घर-घर जाकर बच्चों को बुलाया जाय एवं छात्र उपस्थिति में वृद्धि किया जाय। इस अवसर पर एकत्र ग्रामवासियों से भी जिलाधिकारी द्वारा अपने-अपने बच्चों को विद्यालय भेजने को कहा गया और यह भी कहा गया कि बच्चों को भेजिए मैं, पढ़ाता हूॅ। इसके अतिरिक्त निरीक्षण में विद्यालय की साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पायी गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों को शिक्षा एवं एम0डी0एम0 में गुणवत्तापूर्ण मीनू के अनुसार भोजन दिये जाने के निर्देश दिये।
इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा (अंग्रेजी माध्यम) प्राथमिक विद्यालय बलीपुर टाटा विकास खण्ड चायल का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय विद्यालय में कार्यरत कुल 10 शिक्षक-शिक्षिकाओं के सापेक्ष प्रधानाध्यापिका श्रीमती प्रीती सिंह, आकस्मिक अवकाश पर थीं शेष सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित पायी गयीं। विद्यालय में नामांकित कुल 202 बच्चों के सापेक्ष मात्र 82 बच्चे उपस्थित पाये गये। छात्र उपस्थिति न्यून पाये जाने पर जिलाधिकारी द्वारा नाराज़गी व्यक्त करते हुए प्रधानाध्यापक सहित सभी अध्यापकों को निर्देशित किया कि गॉव में घर-घर जाकर बच्चों को बुलाया जाय एवं छात्र उपस्थिति में वृद्धि किया जाय। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा बच्चों की क्लास में जाकर बच्चों से अंग्रेजी की किताबों को पढ़कर सुनाने को कहा गया तो अधिकतर बच्चों द्वारा अंग्रेजी किताब पढ़कर सुनाया गया तो जिलाधिकारी ने वेरी गुड कहते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया और प्रसन्नता व्यक्त की गयी। इसके अतिरिक्त निरीक्षण में विद्यालय की साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पायी गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों को शिक्षा एवं एम0डी0एम0 में गुणवत्तापूर्ण मीनू के अनुसार भोजन दिये जाने के निर्देश दिये।
[05/04, 9:14 pm] +91 99562 82731: *महान पुरुषों के विचारों को व उनके किए गए कार्यों को नहीं भूलेगी कांग्रेस – गौरव पाण्डेय*
*कौशाम्बी* कांग्रेस के क्षेत्रीय कार्यालय चायल विधानसभा में शनिवार को देश के पहले दलित उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम और भगवान राम को अपनी नाव से गंगापार कराने वाले निषादों के राजा प्रयागराज जैसी राजधानी के राजा निषादराज गुह जी की जयंती पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके विचारों को व भगवान राम के बताए गए मार्ग पर चलने का प्रण लिया गया !!
यह कार्यक्रम कौशाम्बी कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय की अगुवाई में किया गया इस मौके पर वक्ताओं ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए बाबू जगजीवन राम जी के विचारों को याद किया एवं निषादों के राजा निषादराज गुह को प्रणाम करते हुए उनके उपदेशों को जनता तक बताया वक्ताओं ने कहा कि भगवान राम पर राजनीति करने वाली भाजपा सरकार को निषाद राज से सीख लेनी चाहिए की किस प्रकार एक महाप्रतापी राजा भगवान को अपनी नाव में बैठाकर श्रद्धापूर्वक उन्हें पार उतारा बिना किसी स्वार्थ के यहां भाजपा सरकार भगवान के नाम पर राजनीतिक कर रही है यह बहुत ही दु:खद है !
इस मौके पर कांग्रेस नेता अलकमा उस्मानी ने महापुरुष पहले दलित उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके विचारों को बताएं एवं कहा संसदीय जीवन में राष्ट्र के प्रति उनकी निष्ठा एवं समर्पण बेमिसाल रही है!उनका संपूर्ण जीवन राजनीतिक सामाजिक सक्रियता और विशिष्ट उपलब्धियां से भरा हुआ है सदियों से शोषित और उत्पीड़ित दलित मजदूर के मूलभूत अधिकारों की रक्षा के लिए जगजीवन राम जी के द्वारा किए गए कानूनी प्रावधान ऐतिहासिक हैं ऐसे महान पुरुष को मैं शत-शत नमन करता हूं !!
इस मौके पर कार्यालय प्रभारी हेमंत रावत ने कहा कि दलित समाज के पहले उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जी का ऐसा व्यक्तित्व था जिन्होंने कभी भी अन्याय से समझौता नहीं किया और दलितों के सम्मान के लिए हमेशा संघर्षरत रहे वो विद्यार्थी जीवन में ही उन्होंने अन्याय के प्रति आवाज उठाई बाबू जगजीवन राम जी का भारत में संसदीय लोकतंत्र के विकास में महती योगदान रहा दलितों को उनका अधिकार दिलाने वाले बाबू जगजीवन राम जी हैं !कार्यक्रम में सोशल मीडिया के प्रदेश सचिव एडवोकेट मोहम्मद मसरूर उर्फ शाहरुख, शाहिद, आशीष शुक्ला, सुनील, धर्मेंद्र, राज चौधरी, दिनेश कन्नौजिया, रजत गौतम, यूसुफ जमा, बाल कृष्ण कुशवाहा, नीरज यादव समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे
[05/04, 9:36 pm] +91 98391 01290: *इच्छुक छात्र छात्रायें मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी का करें आवेदन*
*कौशाम्बी* जिला समाज कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया है कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत जनपद कौशाम्बी में सिविल सेवा परीक्षा, पी०सी०एस० परीक्षा,जे०ई०ई०, नीट एवं एन0डी0ए0/सी०डी०एस० तथा अन्य एक दिवसीय परीक्षा की तैयारी निःशुल्क करायी जाती है । इच्छुक छात्र/छात्रायें दिनांक 07.04.2025 से दिनांक 06.05.2025 तक आवेदन/पंजीकरण कर सकते है। कोचिंग का संचालन महामाया राजकीय (बालिका) छात्रावास, मंझनपुर कौशाम्बी(निकट-मंझनपुर बस डिपो) में नवीन सत्र 01.07.2025 से प्रारम्भ किया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थी महामाया राजकीय (बालिका) छात्रावास, मंझनपुर में दिनांक 06.05.2025 तक 01 पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड एवं समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र/अंकपत्र की छायाप्रति लेकर आवेदन कर सकते है। कोचिंग में पुस्तकालय की सुविधा उपलब्ध है।
[05/04, 9:36 pm] +91 98391 01290: *सावधानी बरतें अग्निकाण्ड की घटनाओं से बचाव हेतु निम्न बातों का ध्यान रखें–एडीएम*
*कौशाम्बी* अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार ने बताया है कि जनपद में ग्रीष्म ऋतु में ग्रामीण आंचल शहरी क्षेत्र में अग्निकाण्ड की अधिकांश घटनायें होती रहती हैं। उक्त घटनाओं को न्यून किये जाने तथा अग्निकाण्ड की घटनाओं से बचाव हेतु निम्न बातों का ध्यान रखें फसल कटान के बाद अवशेष को खेतों में जलायें नहीं, तेज हवाओं के समय चूल्हे/भट्ठी पर भोजन न पकायें ,जलती हुई माचिस की तीली या अधजली बीड़ी और सिंगरेट को इधर-उधर न फेंके, खाना बनाते समय ढीले-ढाले और पॉलिस्टर के कपड़े न पहनें, बच्चों की पहुंच से माचिस, स्टोव, पटाखें, एसिड आदि दूर रखें, आग पकड़ने वाली खाद्य सामग्री और पैकेट बंद सामान को सिलेन्डर और चुल्हे से दूर रखें, बिजली के उपकरणों जैसे पंखा, ए०सी०, कूलर, फीज, हीटर, इंडक्शन को चेक करते रहें तथा बीच-बीच में उनकों बंदकर दें व अपने घरों में बिजली उपकरणों से सुरक्षा हेतु एम०सी०बी० लगवायें, सार्वजनिक स्थानों, ट्रेनों और बसों में बिजली उपकरणों से सुरक्षा हेतु एम०सी०बी० लगवायें, कार्यालय परिसर में यदि आग की घटना हो जाय तो निकटतम उपलब्ध निकास मार्गो/सीढ़ियों का उपयोग करें तथा बाहर जाते समय यह सुनिश्चित करे लें कि कोई व्यक्ति छूट न जाये, यदि कपड़ों में आग लग जाये तो स्टॉप, ड्राप एण्ड रोल करें, किसी भी इमारत से बाहर निकलने के दो रास्ते जानिए, कभी भी आग के सामने खड़े न हों हमेशा धुऐं के नीचे रहने की कोशिश करें, अपना मुंह गीले कपड़े से ढक्कर रखने की कोशिश करें, किसी भी कारण से जलती हुई इमारत में दोबारा न जायें, सीढ़ियों और गलियारों को अव्यवस्थित न करें क्योंकि वह आपके भागने के रास्ते है, क्षेत्र में आग लगी की घटना होने पर तुरन्त स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचित करें, पेट्रोलियम पदार्था से लगी आग को बुझाने के लिए हमेशा बालू फायर एक्सटिग्विशर का प्रयोग करें, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, अग्निशमन विभाग से सम्बन्धित महत्वपूर्ण के दूरभाष नम्बरों या टोल-फ्री नम्बर-102/108,112 1077 101 जाने तथा किसी भी प्रकार की घटनाओं पर सहायता हेतु सम्पर्क करें।
[05/04, 9:48 pm] +91 99194 75893: *थानाध्यक्ष पिपरी सिद्धार्थ सिंह के नेतृत्व में चौकी चायल मनौरी बाजार में किया फ्लैग मार्च*
*आपका जीवन आपके परिवार के लिए महत्वपूर्ण, हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाए*
*तिल्हापुर मोड़ कौशाम्बी*
एसपी बृजेश श्रीवास्तव ,अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह और सीओ सतेन्द्र तिवारी के निर्देशन और थाना प्रभारी पिपरी सिद्धार्थ सिंह और चौकी इंचार्ज अजीत सिंह के नेतृत्व में चायल चौकी के उपनिरीक्षक राम कुमार दुबे, उपनिरीक्षक राम स्वरूप ने मयफोर्स मनौरी बाजार मे फ्लैग मार्च किया और दुकानदारों से हाल-चाल पूछा उसके बाद सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया चायल चौकी पुलिस ने कई वाहनों का चालान काटा है। उन्होंने कहा आपका जीवन आपके परिवार के लिए महत्वपूर्ण है हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाए।गौरतलब हो कि एसपी बृजेश श्रीवास्तव और सीओ सतेन्द्र तिवारी के निर्देशानुसार और थानाध्यक्ष पिपरी सिद्धार्थ सिंह की अगुवाई में लगातार चेकिंग अभियान चलाकर अपराध की रोकथाम के साथ अपराधियों की धर पकड़ की जा रही है और सुरक्षा की दृष्टि से गश्त किया जा रहा है।सघन वाहन चेकिंग में तीन सवारी, बिना हेलमेट, लगाए व बिना आरसी चालकों के वाहनों को सघनता के साथ चेक किया गया।चेकिंग के दौरान वाहन चालकों में हडक़ंप मचा रहा।चेकिंग अभियान को देखकर लोग रास्ता बदलकर भागते हुए नजर आए। चौकी इंचार्ज अजीत सिंह ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का भी पाठ पढ़ाया। इस दौरान उपनिरीक्षक राम स्वरूप, हेड कांस्टेबल शिवम् गुप्ता, कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह, कांस्टेबल विष्णु कांत तिवारी, कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह , मौजूद रहे।
[05/04, 9:52 pm] +91 96216 39625: *तहसील चायल में जनशिकायतों को डीएम एसपी ने सुनकर अधिकारियों को निस्तारित करने का दिए निर्देश*
*मनमानी शिकायत करने शराब माफिया भी पहुंचा डीएम एसपी के सामने*
एकौशाम्बी।**जिले के सभी तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने तहसील चायल में जनशिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश दियें। जिलाधिकारी ने राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शिकायत को निस्तारित करने का निर्देश दिए। डीएम ने सभी अधिकारियों को तहसील दिवस एवं आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी शिकायत लम्बित न होने पाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 48 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 02 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
समाधान दिवस में शिकायतकर्ता सुरेश चन्द्र पुत्र स्वा0 राम लखन निवासी ग्राम-महमूदपुर(मनौरी) तहसील चायल जनपद कौशाम्बी का मूल निवासी है। उनके द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि प्रार्थी की भूमि आराजी संख्या-109 पर गॉव के दंबग शिवकुमार पुत्र अयोध्या प्रसाद महमूदपुर मनौरी द्वारा तीन सटर का ताला तोडकर कब्जा कर लिया है जिसके कब्जे से मुक्त कराया जाय एवं विपक्षी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की प्रार्थना पत्र दिया गया जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी चायल को जॉच कराकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार शिकायतकर्ता आदर्श यादव पुत्र स्वा0 लक्ष्मण सिंह ने मृतक पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने का प्रार्थना पत्र विकास खण्ड कार्यालय में दिया था, जो अभी तक नहीं बना है, जिस पर जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी नेवादा को जॉच कराकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।तहसील मंझनपुर में कुल 27 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 03 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा तहसील सिराथू में कुल 24 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 02 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अजीत कुमार श्रीवास्तव उप जिलाधिकारी आकाश सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 संजय कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे हैं।
[05/04, 10:14 pm] +91 96216 39625: *11 अप्रैल तक शिक्षण संस्था में प्रवेश लेना नव चयनित छात्र-छात्राए करें सुनिश्चित*
*जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय करारी, ककोढा, बरैसा, कोइलहा एवं भरसवॉ में है संचालित*
*कौशाम्बी।**जिला समाज कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा जनपद मेंं संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों करारी, ककोढा, बरैसा (बालकों हेतु) तथा कोइलहा एवं भरसवॉ (बालिकाओं हेतु) में शैक्षिक सत्र 2025-26 में कक्षा 06, 07, 08, 09 में रिक्त सीटों के सापेक्ष दिनांक 30.03.2025 को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था जिसका परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिलाधिकारी के अथक प्रयास एवं कुशल निर्देशन में उपरोक्त समस्त शिक्षण संस्थाओं हेतु रिक्त 554 सीटों के सापेक्ष शतप्रतिशत चयन कर लिया गया है। उक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम बेबसाइड अथवा सम्बन्धित शिक्षण संस्थान के नोटिस बोर्ड पर देखा जा सकता है।
अस्तु नव चयनित छात्र छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से अनुरोध है कि कृपया दिनांक 11.04.2025 तक वांछित अभिलेखों के साथ चयनित शिक्षण संस्था में प्रवेश लेना सुनिश्चित करें, ताकि नियमित कक्षायें संचालित कराकर पठन-पाठन कार्य प्रारम्भ किया जा सके।
[05/04, 10:40 pm] +91 96216 39625: *प्रतिदिन जम रही है जुआ की फड़ लाखों का हो रहा है जुआ*
*कौशाम्बी।**पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार के डिहवा और रामलीला मैदान के जंगल मे चल रहे जुए कि फड़ में प्रतिदिन दर्जनो जुआरी सुबह से एकत्रित होते है और जुआ की फड़ में प्रतिदिन लाखो रुपए का जुआ हो रहा है। खुलेआम जुआ के फड़ के संचालन के बाद भी स्थानीय पुलिस जुआ संचालक और जुआ के फड़ से अनजान बनने की कोई कोशिश कर रही है। बताया जाता है कि कस्बे के बदनाम व्यक्ति द्वारा जुआ के अड्डे का संचालन किया जा रहा है। जहां जुआ की फड़ से नाल के नाम पर जुआ की रकम का पांच प्रतिशत प्रत्येक जुआ की चाल पर फड़ संचालक कमीशन वसूल रहा है। बीते कई वर्षों से संचालक के नेतृत्व में स्थान बदल-बदल कर जुआ के धंधे को अंजाम दिया जा रहा है। इसके पहले भी पुलिस की छापामारी में मनौरी बाजार में बड़ा जुआ पकड़ा गया था। दो दर्जन जुआरी गिरफ्तार हुए थे। लाखों रुपए की रकम फड़ से बरामद हुई थी, लेकिन जुआ संचालकों और जुआ खेलने वालों पर कठोर कार्यवाही ना किए जाने से संचालक और जुआरियों के हौसले बुलंद है और फिर प्रतिदिन मनौरी में जुआ की फड़ जम रही है,जहां खुलेआम लाखों का जुआ हो रहा है।
[05/04, 10:51 pm] +91 99194 75893: *एसपी ने किया थाना का निरीक्षण*
*कौशाम्बी* पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव द्वारा शनिवार को थाना पिपरी का औचक निरीक्षण किया गया। थाना के निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, मालखाना, शस्त्रागार, बन्दी गृह, अपराध रजिस्टर, अन्य रजिस्टरों व अभिलेखों को चेक किया गया एवं उनको अद्यावधिक रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
थाना निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला हेल्प डेस्क व साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया तथा मेस को चेक किया गया साथ ही बैरकों और थाना परिसर के अन्य भवनों का निरीक्षण किया गया तथा साफ-सफाई हेतु निर्देशित किया गया
[05/04, 10:51 pm] +91 99194 75893: वारंटी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कौशाम्बी थाना कौशाम्बी पुलिस टीम द्वारा वारंटी अभियुक्त सुखलाल पुत्र नानका निवासी बड़ी मऊ जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया। वारंटी के विरुद्ध थाना में गंभीर धाराओ में मुकदमे दर्ज हैं विधिक कार्यवाही पश्चात पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है
[05/04, 10:51 pm] +91 99194 75893: *बालिकाओं महिलाओं को उनके अधिकारों के संबंध मे किया जागरूक*
*कौशाम्बी* नारी सुरक्षा स्वावलंबन की दिशा में चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5 अभियान के तहत जिले में प्रतिदिन थाना पुलिस और महिला थाना पुलिस द्वारा बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर महिलाओं बालिकाओं को उनके अधिकारों के संबंध में जागरूक किया जा रहा है इसी क्रम में शनिवार को भी महिला थाना पुलिस टीम द्वारा दुर्गा मंदिर जेपी इंटर कॉलेज मंझनपुर में भ्रमण कर बालिकाओं महिलाओं को उनके अधिकारों के संबंध मे बताया गया और उन्हें अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने के लिए जागरूक किया गया तथा महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी पुलिस टीम द्वारा महिलाओं बालिकाओं को दी गई।
[06/04, 12:25 am] +91 89577 51550: *जिला अस्पताल के डॉक्टर हुए बेलगाम झूठा हलफनामा देकर निजी नर्सिंग होम में व्यस्त*
*संयुक्त जिला चिकित्सालय में पहुंचे मरीजों को मेडिकल स्टोर से दवा खरीदने को डॉक्टर करते हैं मजबूर*
*कौशाम्बी* संयुक्त जिला चिकित्सालय मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर बेलगाम हो गए हैं अंकुश विहीन इन डॉक्टरों को कानून का पाठ कौन पढ़ाएगा संयुक्त जिला चिकित्सालय मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर के बेलगाम होने के चलते मरीज परेशान हो गए हैं बीते दिनों उच्च न्यायालय ने सरकारी डॉक्टर के निजी नर्सिंग होम संचालक पर पूरी तरह से रोक लगाने का निर्देश दिया और डॉक्टरो से जिलाधिकारी के माध्यम से इस बात का हलफनामा मांग लिया कि डॉक्टर यह बताएं कि वह नर्सिंग होम के संचालन में व्यस्त नहीं है सभी डॉक्टरों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से हाईकोर्ट में शपथ पत्र दे दिया कि वह निजी नर्सिंग होम के संचालन में व्यस्त नहीं है लेकिन हाई कोर्ट में हलफनामा दिए जाने के बाद भी सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों का नर्सिंग होम का संचालन बंद नहीं हुआ है संयुक्त जिला चिकित्सालय मेडिकल कॉलेज सहित जिले के विभिन्न सरकारी अस्पताल के डॉक्टर में 70 प्रतिशत डॉक्टर निजी नर्सिंग होम में सेवा दे रहे हैं जिससे मरीज परेशान है और योगी सरकार के नियमों की धज्जियां उड़ रही है इतना ही नहीं संयुक्त जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों द्वारा मरीजों को बाहर की दवा लेने के लिए मजबूर किया जाता है पर्चे में बाहर की दवा लिखी जाती है अस्पताल में जो दवाई नहीं मिलती है उन्हें बाहर से खरीदने के लिए मरीजों को मजबूर किया जाता है जिससे मरीज और उनके परिवार के लोग परेशान हैं एक तरफ योगी मोदी सरकार का कहना है कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों की दवा उपलब्ध कराई जाती है लेकिन डॉक्टर है कि मरीज को बाहर मेडिकल स्टोर की दवा लिखते हैं बताया जाता है कि बाहर खुले मेडिकल स्टोर से इन डॉक्टरों को मोटा कमीशन मिल रहा है जिससे यह डॉक्टर सरकारी अस्पताल में सेवा देने के बजाय बाहर के मेडिकल स्टोर संचालकों की गुलामी करते देखे जाते हैं जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है और मरीज परेशान है इस संबंध में प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन मीटिंग में होने की बात कह करके उन्होंने बात करने से इनकार कर दिया है और इस संबंध में जब मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कहा कि व्यवस्था के इंचार्ज प्रिंसिपल है उनसे बात करिए।
More Stories
रोहतास24मई25*सासाराम बना “घूस केंद्र”? 🤯💥 1.10 लाख की घूस लेते पकड़ा गया सरकारी बाबू,
जम्मू कश्मीर24मई25*शहीद करतार सिंह सराभा या करतार सिंह सराभा या करतार सिंह ग्रेवाल की पुण्यतिथि पर याद किया-योगेन्द्र यादव
पूर्णिया बिहार24मई25* मवेशी व्यापारियों से लाखों की अवैध वसूली से तंग व्यापारियों ने लगाया सड़क जाम, प्रशासन खामोश।