नई दिल्ली05अप्रैल2025*नही गठबंधन रहेगा शर्तो पर-अमजद हसन।
नई दिल्ली*जो भी व्यक्ति जनसेवा-राजनीति में आना चाहता है। उसे मैं हमेशा एक ही बात कहता हूं- यदि जनसेवा और राजनीति में आना है तो 5 चीजें बहुत आवश्यक हैं।
*_संपर्क, संवाद, समन्वय, सामंजस्य और सकारात्मक सोच।_*
इन पांच सूत्रों पर अगर आप राजीनीति या कोई भी क्षेत्र में कार्य करते हैं तो आप जीवनभर एक सफ़ल नेता, कार्यकर्ता, उधमी, व्यपारी, नेतृत्वकर्ता बन सकते हैं।
*आज देश में विचारधारा की लड़ाई है।*
एक विचारधारा एक्सट्रीम लेफ्ट (कम्युनिस्ट पार्टी) है।
दूसरी विचारधारा सेंटरिस्ट (कांग्रेस और अन्य समाजवादी पार्टियां) और एक है दक्षिणपंथी (BJP-RSS) यानी जो केवल व्यवसाय और बड़े-बड़े कॉर्पोरेट का प्रतिनिधित्व करती है।
मेहनतकश मजदूर और किसान वर्ग कभी राइट विंग के साथ नहीं हो सकता क्योंकि वो शोषण करते हैं। जो लोग आज पूरे देश में नीतियां इस प्रकार की बना रहे हैं कि उनका पूरा लाभ केवल उद्योग और बड़े-बड़े उद्योगपतियों को मिले। इसके कारण आज देश की 50 फीसदी संपत्ति केवल 200 परिवारों के पास है। ये परिवार आज भारतीय जनता पार्टी, नरेंद्र मोदी और RSS के समर्थक हैं।
BJP जनसेवा के लिए नहीं, धनसेवा के लिए काम करती है। कोई भी BJP नेता बिना लेन-देन के बात नहीं करता। आज BJP मूल रूप से व्यावसायिक पार्टी बन चुकी है।
मोदी कहते थे कि ना खाऊंगा और ना खाने दूंगा लेकिन 11 साल में साफ हो गया कि खूब खाओ-खूब खिलाओ।
आप देखिए- दिल्ली के एक हाई कोर्ट के जज के घर में आग लगी। जब फायर ब्रिगेड आई तो एक कमरे में इतने नोट मिले जिनकी गिनती तक नहीं हो सकी। इतना कुछ हुआ लेकिन प्रधानमंत्री-BJP-गृह मंत्री ने एक शब्द भी नहीं कहा।

More Stories
कौशाम्बी25अप्रैल26*उभरती हुई प्रौद्योगिकी हेतु मॉडल में धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन के छात्र राज पाण्डेय को मिला प्रथम स्थान*
चन्दौली25अप्रैल26*मनरेगा के तहत शहर से पलायन कर रहें लोगों को रोजगार मिले : अजय राय*
रोहतास25अप्रैल26* प्रसव के दौरान नवजात बच्चे की मौत मामले में अधिकारियों की टीम ने जांच की।*