April 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी05अक्टूबर2023*छात्रा रविता देवी एक दिन के लिए बनी चरवा थानेदार*

कौशाम्बी05अक्टूबर2023*छात्रा रविता देवी एक दिन के लिए बनी चरवा थानेदार*

कौशाम्बी05अक्टूबर2023*छात्रा रविता देवी एक दिन के लिए बनी चरवा थानेदार*

*स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम के तहत छात्रों का चरवा में हुआ प्रशिक्षण*

*चरवा थाना में भ्रमण कार्यक्रम के तहत थाने की गतिविधियों को जानने के लिए पहुचेे थे। जो की स्टूडेंट पुलिस कैडेट के प्रशिक्षण के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।*

*कौशाम्बी।* पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम के तहत प्रभारी निरीक्षक चरवा द्वारा राजकीय हाई स्कूल पंसौर विद्यालय के छात्र छात्राओं को चरवा थाना में बुलाया गया। पुलिस द्वारा संचालित समस्त सुविधाओं हेल्प लाइन नंबर अलग अलग तरह के अभियानों और नियम कानून के साथ साथ पुलिस कार्यप्रणाली की तमाम जानकारी स्कूल के छात्रों को दी गई। इस कार्यक्रम के दौरान चरवा थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह द्वारा उक्त विद्यालय की छात्रा रविता देवी पुत्री अशोक कुमार सरोज निवासी जुगवा को एक दिन के लिए थाना प्रभारी बनाया गया और रविता को थाने में जन सुनवाई करने का अवसर दिया गया। इसके साथ ही पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान नियम कानून के बारे में भी अवगत कराया गया। छात्राओं को मिशन शक्ति, नारी शक्ति, नारी सम्मान, 1090 वीमन पॉवर हेल्पलाइन 181 महिला हेल्प लाइन जैसी तमाम नारी सुरक्षा सम्बंधित जानकारी दी गई।

इस कार्यक्रम के दौरान चरवा थाना में सभी छात्र छात्राओं को अपने कानूनी हक अधिकारों की भी जानकारी एवं जागरूक किया गया। 112 पुलिस हेल्प लाइन आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 102, 108 हेल्प लाइन स्वास्थ्य से संबंधित सेवाओं के लिए, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन , 1930 साइबर अपराध हेल्प लाइन और महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो आदि प्रशासनिक शासनिक सुविधाओ के साथ ही चरवा थाना के सीयूजी नम्बर के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान चरवा थाना प्रभारी द्वारा पुलिस अधीक्षक कौशांबी को ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस से जोड़ कर के कार्यक्रम में शामिल किया गया। कार्यक्रम के दौरान चरवा थाना की समस्त पुलिस स्टाप और राजकीय हाई स्कूल पंसौर के अध्यापक और सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए।

Taza Khabar