कौशाम्बी04दिसम्बर23*निमंत्रण देने आए रिस्तेदार को पड़ोसी ने पीटा*
*कौशाम्बी।* करारी थाना क्षेत्र के म्योहर गांव का शिव बाबू पुत्र छोटे लाल ने दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि अपने नये मकान का निर्माण कार्य पूरा करने के बाद गृह प्रवेश में रिस्तेदारो के यहां पहुंच कर निमंत्रण दे रहा था। तीन दिसम्बर को अपने भांजे के साढू लाल चन्द्र पुत्र सीता राम निवासी मलाक भारत थाना चरवा के यहां गृह प्रवेश का निमंत्रण देने आया था। शाम करीब छः बजे निमंत्रण दे कर अपने घर वापस जा रहा था। जैसे ही गांव के बाहर पहुंचा ही था। पहले से घात लगाए बैठे रिस्तेदार के पड़ोसी ऊदल व तीरथ पुत्रगण स्व सीता राम व मोनू पुत्र फूलचंद्र व सतीश पुत्र ऊदल ने मोटरसाइकिल रोक कर गाली गलौज करने लगे। पीड़ित ने गाली का विरोध किया तो सभी लोग एक जुट होकर लात घूंसा,डण्डा से मारे पीटे जिससे पीड़ित की दाहिनी आंख व शरीर में गम्भीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने चरवा थाना पहुंच कर चार लोगों के विरुद्ध लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। चरवा पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर पीड़ित को इलाज हेतु भेजा।
More Stories
महोबा 13 अक्टूबर 26*नेटवर्क ठप होने से उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में लेनदेन बंद, दिनभर भूखे-प्यासे बैठे रहते हैं ग्राहक
अयोध्या13 अक्टूबर 26*शारदीय नवरात्र, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने एडीजी लखनऊ जोन प्रवीण कुमार अयोध्या पहुंचे।
लखनऊ 13 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*