कौशाम्बी04जुलाई*रविंद्र प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष और अजय कुमार यादव चुने गए ब्लॉक अध्यक्ष*
*कौशाम्बी* बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की एक बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डा महेंद्र कुमार यादव ने की lबैठक में श्री रविंद्र प्रताप सिंह प्राथमिक विद्यालय बडनपुर,घाटमपुर ब्लॉक सिराथू जिला कौशांबी को बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का जिला अध्यक्ष कौशांबी सर्वसम्मति से चुना गया तथा श्री अजय कुमार यादव को उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़नपुर, घाटमपुर ब्लॉक सिराथू जनपद कौशांबी को बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उ.प्र सिराथू ब्लॉक का सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया है। दोनो पदाधिकरी ने अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी से करने व शिक्षक हित में सदैव तत्पर रहने की बात कहीं कार्यक्रम के उपरांत पदाधिकारियों को बधाई दी गई है इस मौके पर प्रदेश सलाहकार प्रखर नरेश प्रदेश मंत्री महेंद्र सिंह व मंडल अध्यक्ष धीरज सिंह तथा भारी संख्या में अध्यापक मौजूद रहें।

More Stories
अयोध्या15 अप्रैल 26*कर्नाटक में मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की चर्चाओं के बीच कांग्रेस विधायक दिल्ली पहुंचे थे।
लखनऊ 15 अप्रैल 26*निगोहां के नन्दौली गांव में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या ।
लखनऊ 15 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*