कौशाम्बी04जनवरी24*घर में लगी आग छप्पर कपड़ा,राशन हुआ खाक*
*अझुवा कौशांबी* सिराथू तहसील के ग्राम सभा कानेमई के एक घर में बच्चो की नादानी से आग लग गई जिससे घर में रखा राशन,साइकिल बिस्तर कपड़ा जलकर खाक हो गया,ग्राम प्रधान शिव राजपूत मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया हालांकि ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया गया था किंतु फायर ब्रिगेड कर्मियों के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने वीरेंद्र पुत्र हुबलाल के घर लगी भीषण आग पर काबू पा लिया था घर में मौजूद इकलौती बेटी रोशनी पुत्री वीरेंद्र ने बताया कि घर के सभी लोग रिश्तेदारी गए हैं घर में छप्पर के नीचे आग जल रही थी किसी बच्चे ने ज्यादा खर पतवार रख दिया जिससे ऊपर छप्पर में आग पकड़ ली है देखते देखते घर में रखा राशन सहित अन्य सामान जल गया है।खबर लिखे जाने तक राजस्व एवम दमकल वाहन नहीं पहुंच सका था।

More Stories
लखनऊ 18 नवंबर 26*उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव टले! छह महीने तक प्रशासकीय व्यवस्था, पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा चुनाव का रास्ता साफ*
पूर्णिया बिहार 18 नवंबर 26 *पूर्णिया में भूमि सर्वेक्षण पर मंत्री की सख्ती, 30 नवंबर तक काम पूरा करने का अल्टीमेटम
लखनऊ18 नवंबर 26*उत्तर प्रदेश कैबिनेट के अहम फैसले, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने दी जानकारी