कौशाम्बी03नवम्बर24*डीजे के धुन पर धूमधाम से हुआ गणेश लक्ष्मी का बिसर्जन*
*कौशाम्बी* दीपावली के त्योहार पर गणेश लक्ष्मी की पूजन के बाद दूसरे दिन परीवा को गणेश लक्ष्मी की मूर्तियों का विसर्जन का कार्यक्रम भक्तों द्वारा आयोजित किया गया मंझनपुर जनपद मुख्यालय में गणेश लक्ष्मी विसर्जन में भक्तों की अपार भीड़ उमड़ पड़ी पूरा नगर क्षेत्र भक्तों की भीड़ से भरा रहा डीजे की धुन पर नाचते गाते हजारों महिला हजारों पुरुषों के साथ हजारों बच्चे भी मूर्ति विसर्जन में शामिल हुए डीजे की धुन पर भक्ति गीतों पर महिला बच्चे थिरकते भगवान गणेश लक्ष्मी का जयकारा लगाते हुए मंझनपुर कस्बे में गणेश लक्ष्मी की प्रतिमाओ का भ्रमण कराते हुए निर्धारित स्थल पर पहुँचे इस दौरान भक्तों द्वारा पूरे रास्ते प्रसाद का वितरण किया गया बिधि विधान से मूर्तियों की पूजा कर जल की धारा में प्रतिमाओ का बिसर्जन हुआ
More Stories
देवरिया 28 अक्टूबर 26*सलेमपुर में रंजना भारती ने चलाया ‘हर गाँव, हर बूथ PDA जनसंवाद’ अभियान
पूर्णिया बिहार 28 अक्टूबर26 *पुलिस दीदी टीम की जिलेभर में मुहिम तेज/संवेदनशील स्थानों पर नियमित गश्ती /
मथुरा 28 अक्टूबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा एक 01 अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित किया गिरफ्तार ।*