कौशाम्बी03जून*पत्रकार पर हुए हमले के विरोध में पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन*
*हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी कराए जाने की मांग*
*कौशाम्बी* अलीगढ़ जनपद में भारत समाचार के पत्रकार मुकेश गुप्ता के ऊपर बेखौफ हमलावरों ने गोली मारकर प्राणघातक हमला किया है जिसमें मुकेश गुप्ता की हालत गंभीर है इस बात की जानकारी जैसे ही कौशांबी के पत्रकारों को लगी पत्रकारों में आक्रोश फैल गया मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति कौशांबी न्यूज़ रिपोर्टर क्लब के संयुक्त तत्वाधान में पत्रकारों का जत्था कलेक्ट्रेट पहुँचा और वरिष्ठ पत्रकार रामबदन भार्गव के नेतृत्व में जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए पत्रकार के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की है
अलीगढ़ जनपद के पत्रकार मुकेश गुप्ता 2 जून की शाम खबर कवरेज कर वापस लौट रहे थे इसी बीच बाइक सवार बेखौफ हमलावरों ने पत्रकार मुकेश गुप्ता को रोककर गोली मार दी है जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े हैं गंभीर अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर है ज्ञापन सौंपते समय पत्रकारों ने कहा कि पत्रकार पर हमला कलम की आवाज दबाने का प्रयास है जिसे पत्रकार कभी बर्दाश्त नहीं करेगा इस मौके पर रामबदन भार्गव ने कहा कि पत्रकार पर हमला करने वाले आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी कराई जाए और उन पर कठोर कार्यवाही की जाए इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार राम बदन भार्गव मोअज्जम खान सुशील केसरवानी रमेश त्रिपाठी आर्यवीर सुशील मिश्रा सरफराज अहमद सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे

More Stories
कानपुर नगर 30 मार्च 26*साढे तीन करोड़ की सड़क कागजों में ‘कम्प्लीट’, ज़मीन पर सिर्फ गड्ढे; रचना सिंह ने खोला मोर्चा
सुल्तानपुर 30 मार्च 26*मनमानी पर सख्ती: डीआईओएस का आदेश, स्कूल अब नहीं कर सकेंगे महंगी किताबों व ड्रेस के लिए बाध्य
नई दिल्ली 30 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 11बजे की बड़ी खबरें……………….*