कौशाम्बी03अक्टूबर23*नो पार्किंग में खड़े वाहनों से पूरे दिन रेलवे पुलिस और अधिकारी करते हैं वसूली*
*रेलवे पुलिस के संरक्षण में वाहन चोर गिरोह के गैंग घटनाओं को अंजाम देते हैं वाहनों से होने वाली रकम खजाने में नहीं होती जमा*
*कौशांबी* उत्तर मध्य रेलवे के भरवारी रेलवे स्टेशन पर वाहनों के खड़ा करने के लिए वाहन स्टैंड बनाया गया है जहां वाहन स्वामियों से ठेकेदारों द्वारा बलपूर्वक मनमानी वसूली की जाती है लेकिन उसके बाद भी वाहन स्वामी ठेकेदार की वसूली इसलिए देते हैं कि वाहन स्टैंड के बाहर जो नो वाहन पार्किंग का बोर्ड लगा है नो वाहन पार्किंग क्षेत्र में जिस वाहन स्वामी ने भूल से भी अपने वाहन खड़ा कर दिया झपट्टा मार कर रेलवे के अधिकारियों और पुलिस के जवान जुर्माना वसूली के लिए जुट जाते हैं जानकारी के अभाव में या वाहन स्टैंड का शुल्क न देने की स्थिति में लोग स्टैंड से बाहर वाहन खड़ा कर देते हैं जिससे वहां मौजूद रेलवे के लोगों द्वारा वाहन स्वामियों की प्रताड़ना शुरू कर धमकाकर दबाव बनाकर गाली गलौज और अभद्रता करके जुर्माना के नाम पर मोटी रकम वसूली जा रही है सूत्रों की मानो तो कई हजार रुपए प्रतिदिन की अवैध वसूली रेलवे के अधिकारियों के संरक्षण नो पार्किंग क्षेत्र से खुले आम हो रही है लेकिन मंडल रेल प्रबंधक और रेलवे के बड़े अधिकारियों की नजर भरवारी में होने वाली अवैध वसूली की और नहीं पहुंच रही है या फिर वसूली गैंग की जी हुजूरी के चलते मंडल रेल प्रबंधक भी भरवारी रेलवे स्टेशन के अफसर के गैंग की अवैध वसूली गैंग पर कार्रवाई करते नहीं दिख रहे हैं नो पार्किंग जोन में पूरे दिन होने वाले अवैध जुर्माने की वसूली की यदि रेलवे के बड़े अधिकारियों ने जांच कराई तो कई लोगों की गर्दन नपना तय है आखिर रेलवे की पुलिस का उत्पीड़न कब बंद होगा इतना ही नहीं नो पार्किंग जोन में खड़े होने वाले वाहनों की आए दिन चोरी होती है रेलवे पुलिस तमाशबीन बनी रह जाती है चर्चाओं पर जाए तो रेलवे पुलिस के संरक्षण में वाहन चोर गिरोह के गैंग घटनाओं को अंजाम देते हैं कुछ वर्षों के बीच रेलवे परिसर से दर्जनों वाहनों की चोरी हो चुकी है
*शशिभूषण सिंह पत्रकार जनपद कौशांबी*

More Stories
New Delhi 11 September 2026*Former MICRO Leasing Employee Seeks PMO Intervention Over Alleged Financial Hardship and Property AttachmentMICRO Leasing financial hardship case
पूर्णिया बिहार 10 सितंबर26 बिहार में BJP का ‘*’युवा जोड़ो विशेष सदस्यता अभियान’*
इटावा 10 सितंबर 26*महेवा में पंचायत सहायकों का कार्य बहिष्कार, 16 सूत्रीय मांगों को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन