कौशाम्बी01सितम्बर*3 ग्राम पंचायतों की जांच में मिली बड़ी खामियां*
*इमामगंज कौशाम्बी* मूरतगंज ब्लॉक क्षेत्र के 3 ग्राम पंचायतों की विकास योजनाओं की जांच करने एडीपीआरओ और एडीओ पंचायत गांव पहुंचे जहां पर जांच के दौरान तमाम खामियां मिली हैं जिस पर डीपीआरओ के निर्देश पर एडीओ पंचायत ने पंचायत सचिव से मामले में स्पष्टीकरण मांगा है
मूरतगंज विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत पट्टी नरवर नसीरपुर और बसेड़ी ग्राम पंचायत की जांच करने एडीपीआरओ और एडीओ पंचायत गांव पहुंचे जहां उन्होंने सामुदायिक केंद्र व सामुदायिक शौचालय की जांच की जांच के दौरान बसेड़ी गांव के सामुदायिक शौचालय में ताला बंद मिला और सामुदायिक केंद्र अव्यवस्थित पाया गया जिस पर जांच अधिकारी ने डीपीआरओ को जांच रिपोर्ट से अवगत कराया डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत को कार्यवाही करने का निर्देश दिया डीपीआरओ का निर्देश मिलते ही एडीओ पंचायत ने पंचायत सचिव से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा है जिससे ग्राम पंचायतों में हड़कंप मचा है।
More Stories
हल्द्वानी9अक्टूबर2026* ग्राफ़िक एरा हल्द्वानी में दो दिवसीय राज्य स्तरीय सेमिनार का हुआ सफल समापन
महोबा 9 अक्टूबर 26*दबंग पड़ोसी ने घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा, पीड़िता ने कोतवाली में दी तहरीर
हरिद्वार 9 अक्टूबर 26*व्यापार आयोग की ट्रस्टी संगीता बंसल से खास बातचीत: नाम के पीछे की सोच और समाज सेवा का संकल्प