कौशाम्बी01दिसम्बर23*बाइक सवार 3 लोगो को डीसीएम ने मारी टक्कर तीनो गंभीर घायल*
*अस्पताल में भर्ती परिजनों को देखने जा रहे थे बाइक सवार युवक*
*कौशांबी कोखराज* थाना क्षेत्र के कशिया पश्चिम हनुमान मंदिर के पास शुक्रवार की देर रात्रि अनियंत्रित डीसीएम चालक ने पल्सर बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी है टक्कर मारने के बाद डीसीएम सड़क पर पलट गई है हादसे में डीसीएम चालक नहीं घायल है बताया जाता है कि डीसीएम चालक ने चलते वाहन से कूद कर अपनी जान बचा ली है जिससे पल्सर सवार युवक घायल हो गए हैं हादसे से आवागमन बाधित हो गया इस हादसे में डीसीएम के नीचे पल्सर दब गई है और बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए है हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर तमाम लोगों की भीड़ लग गई है मामले की सूचना पुलिस को दी गई है डीसीएम के नीचे से घायल बाइक सवारो को बाहर निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जाती है
जानकारी के मुताबिक कोखराज थाना क्षेत्र के मखदूमपुर बरीपुर गांव निवासी शिवा उम्र 22 वर्ष पुत्र संतोष कुमार अपने साथी मोहित कुमार व सागर के साथ पल्सर बाइक से शुक्रवार की देर रात्रि लगभग 7:00 बजे नवजीवन अस्पताल जा रहे थे नवजीवन अस्पताल में उनके लोगों का इलाज चल रहा है जैसे ही बाइक सवार कोखराज थाना क्षेत्र के कशिया पश्चिम हनुमान मंदिर के पास पहुंचे अनियंत्रित तेज गति डीसीएम चालक पहले साड से टकरा गया उसके बाद बगल में जा रहे पल्सर बाइक सवार को उसने टक्कर मार दिया है टक्कर मारने के बाद डीसीएम चालक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया है जिससे पूरी सड़क में डीसीएम का भूसा बिखर गया और आवागमन बाधित हो गया हादसे से पल्सर डीसीएम के नीचे चली गई है तेज आवाज सुनकर आसपास में मौजूद लोग मौके पर पहुंचे हैं मामले की सूचना पुलिस को दी गई है डीसीएम की टक्कर से घायल पल्सर सवारो को बाहर निकाल कर एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची स्थानीय पुलिस भी बचाव एवं राहत कार्य में लग गई है क्रेन की मदद से पल्सर बाइक को डीसीएम के नीचे से पुलिस ने निकाला है हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने घायलों को प्रयागराज रेफर कर दिया है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जाती है मामले की जानकारी घायल के परिजनों को दी गई है परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए हैं।

More Stories
मथुरा *28 अगस्त 26उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
मथुरा 28 अगस्त 26*थाना गोवर्धन पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्त को 05 किलोग्राम अवैध गांजा सहित गिरफ्तार का गया ।*
बांदा 28 अगस्त 26*रोडवेज बस स्टैंड पर अव्यवस्था का आलम, बसों के इंतजार में भटक रहे यात्री*