कौशाम्बी01जून24*राजमाता अहिल्याबाई होल्कर ने साधारण मनुष्य रूप में असाधारण कार्य किया–अजय सोनी*
*सकिपा की मासिक बैठक में राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की मनाई गई जयंती*
*कौशाम्बी* समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में एक जून शनिवार को पार्टी के जिला कार्यालय मंझनपुर में मासिक बैठक का आयोजन हुआ। मासिक बैठक में पार्टी के तमाम कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर पार्टी कार्यालय में राजमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती मनाई गई।
सबसे पहले पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर राजमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती की बधाई दी। साथ ही इस अवसर पर उनके द्वारा राज्य की रक्षा एवं प्रजा के हित में किए गए कार्यों को याद किया गया। साथ ही पूरे देश भर में उनके द्वारा धर्महित में किए गए कार्यों को लेकर परिचर्चा हुई।
इस अवसर पर पार्टी नेता अजय सोनी ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होलकर जन जन में लोकप्रिय थीं। उन्होंने राज्य की प्रजा के हित में और धर्म हित में अनेकों अनेक कार्य किया। साथ ही अपने राज्य का सकुशल संचालन करते हुए राज्य की बाहरी अक्रमणाकारियो से रक्षा की और राज्य विस्तार कर एक मजबूत राज्य का नवनिर्माण किया। आगे कहा कि साधरण मनुष्य रूप में होकर राजमाता अहिल्याबाई होलकर ने असाधारण कार्य किया। इस अवसर पर प्रेमचंद्र केसरवानी, सुरेंद्र पांडेय, वेद यादव, राजवंत सिंह, बद्री प्रसाद प्रजापति, मुन्ना सिंह पटेल, किशन लाल विश्वकर्मा, सुरजीत वर्मा, विकास कसेरा, परिहार सिंह, जुम्मन अली आदि मौजूद रहे

More Stories
कौशाम्बी16जुलाई26*सहकारी समिति से सचिव गायब खाद के लिए परेशान किसान*
जयपुर16जुलाई26*दौसा लव मैरिज पर खाप पंचायत ने सुना दिया फैसला, 21 लाख रुपये का जुर्माना, समाज से बहिष्कार_*
लखनऊ16जुलाई26*थाना मडियांव पुलिस टीम द्वारा जुआ खेलने वाले 06 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार ।*