October 6, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 6 अक्टूबर 26*बन्द घर के ताला की कुंडी काटकर घर में घुसे चोर उठा के ले गए 8 लाख के सोने चांदी के जेवर कपड़ा बर्तन नगद रुपए*

कौशाम्बी 6 अक्टूबर 26*बन्द घर के ताला की कुंडी काटकर घर में घुसे चोर उठा के ले गए 8 लाख के सोने चांदी के जेवर कपड़ा बर्तन नगद रुपए*

कौशाम्बी 6 अक्टूबर 26*बन्द घर के ताला की कुंडी काटकर घर में घुसे चोर उठा के ले गए 8 लाख के सोने चांदी के जेवर कपड़ा बर्तन नगद रुपए*

*खबर लिखे जाने तक चोरी की घटना का सुराग पुलिस नहीं लगा सकी है*

*हर्रायपुर कौशाम्बी* संदीपन घाट थाना क्षेत्र के अदर मदार गांव में बन्द घर के ताला की कुंडी को काटकर आधी रात को चोर घर के भीतर घुसे और घर के अंदर अलमारी बक्सा तोड़कर के सोने चांदी के जेवर साड़ी कपड़ा पीतल तांबा के बर्तन और नगद रुपए समेत 8 लाख रूपए का सामान उठा ले गए हैं घटना की जानकारी परिवार के लोगों को सुबह हुई है मामले की सूचना पुलिस को दी गई है चोरी की बड़ी वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची है घटना की जांच पड़ताल करने में पुलिस लगी है लेकिन खबर लिखे जाने तक चोरी की घटना का सुराग पुलिस नहीं लगा सकी है

जानकारी के मुताबिक संदीपन घाट थाना क्षेत्र के अदर मदार गांव निवासी सुरेंद्र कुमार रोजी-रोटी के सिलसिले में दिल्ली में रहते हैं घर में उनकी पत्नी आरती देवी रहती है बीती रात आरती देवी अपने घर में ताला बंद करके अपने सास के घर में चली गई थी जब सुबह 4:00 बजे आरती अपने घर में वापस लौटी तो देखा कि घर के दरवाजे के ताला की कुंडी टूटी हुई है जब आरती घर के अंदर घुसी तो देखा कि उसके घर में बक्सा अलमारी टूटा पड़ा है सामान बिखरे हुए हैं घर में चोरी की वारदात देखकर आरती के होश उड़ गए उसमें हो हल्ला मचाया आवाज़ सुनकर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए आरती ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि सोने का झुमका सोने का लॉकेट सोने का छोटा लॉकेट समेत लगभग पौने तीन तोला सोने का जेवर आधा किलो चांदी की करधनी एक पाव चांदी का छागल चांदी की दो चैन पट्टी लगभग 200 ग्राम हाथ फूल चांदी की जंजीर चांदी की अंगूठी फुल लगभग 1 किलो चांदी का जेवर पीतल तांबे के बर्तन साड़ी कपड़ा 30 हजार रूपए नगद चोर उठा ले गए हैं

 

Taza Khabar