कौशाम्बी 6दिसम्बर 25**भारत रत्न बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर ने दिया संविधान का अधिकार- गौरव पांडेय*
*कौशांबी।* नगर पंचायत चरवा में शनिवार को कांग्रेस कमेटी कौशांबी द्वारा भारत रत्न डा• भीमराव अम्बेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम बाबा साहब की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई इसके उपरांत स्मृति सभा का आयोजन किया गया कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा बाबा साहब ने हमे सामाजिक अधिकार दिलाया एवं उनका संघर्ष व चिंतन भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों की नींव है। इसके बाद जिला संयोजक राजेश साहनी ने कहा कि बाबासाहेब हमेशा ऐसे भारतीय समाज की बात करते थे और उसका सपना देखते थे जिसमें सभी लोगों को बराबर माना जाता हो.! इसके बाद पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी ने कहा कि बाबासाहेब भारत के एक जाने-माने शिक्षाविद, अर्थशास्त्री, स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक थे। तत्पश्चात जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अकरम ने कहा कि संविधान बनाने और भारतीय समाज की सेवा में उनके योगदान के लिए बाबा साहब को 1990 में भारत रत्न मिला था.कार्यक्रम में मुख्यरूप से पूर्व प्रदेश सचिव राम बहादुर त्रिपाठी,जिला संयोजक राजेश साहनी,जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अकरम,जिला महासचिव सुरेन्द्र शुक्ला,श्याम सिंह भदौरिया जिलाअध्यक्ष सेवादल मोहम्मद जमशेद,व्यापार मंडल के अध्यक्ष कैलाश केसरवानी नगर अध्यक्ष चरवा निक्की पाण्डेय, सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय मोहम्मद शारिक,मोहम्मद मिजान,बिलाल अहमद,महेंद्र कुमार मिश्रा,जिला सचिव हेमन्त रावत नगर महासचिव नौशे आलम,बड़का रैदास,राकेश पाल,राकेश पासी,राम खेलावन पटेल,रामसिंह कुशवाहा आजाद पासी,सोनू रैदास आदि लोग उपस्थित रहे।

More Stories
रीवा17जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रीवा मध्यप्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मथुरा 17 जून 26*“ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को 162 ग्राम अवैध मादक पदार्थ नसीला पाउडर अल्प्राजोलम के साथ किया गिरफ्तार ।*
लखनऊ17जून26*भ्रष्ट अफसरों पर CM योगी का अल्टीमेटम: “एक्शन लो, वरना एक दिन में 100 से ज्यादा सस्पेंड करूंगा”