September 5, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 5 सितंबर 26*एक ही रात चार घरों से लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवर नगद रुपए मोबाइल उठा ले गए चोर*

कौशाम्बी 5 सितंबर 26*एक ही रात चार घरों से लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवर नगद रुपए मोबाइल उठा ले गए चोर*

कौशाम्बी 5 सितंबर 26*एक ही रात चार घरों से लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवर नगद रुपए मोबाइल उठा ले गए चोर*

*मोहम्मदपुर गाँव में दीवार फांदकर छत के रास्ते घरों में घुसे चोर तीन घरों को बनाया निशाना*

*पुरैनी गाँव मे घर में सो रही महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हुए चोर*

*कौशाम्बी।* पिपरी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में बीती रात चोरों ने धावा बोलकर एक के बाद एक तीन घरों को निशाना बनाया। चोर दीवार के सहारे छत पर चढ़कर घरों में दाखिल हुए और नगदी,मोबाइल व सोने चांदी के जेवरत समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए। एक ही रात चार घरों में चोरी की वारदात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर तमाम लोग पहुंच गए मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई है मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर वापस लौट आई है खबर लिखे जाने तक चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं हुआ है।

जानकारी के मुताबिक पिपरी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में शुक्रवार की रात्रि को चोर गिरोह के सदस्य पहले भानु प्रसाद पुत्र गोकुल के घर में दीवार फांदकर छत के रास्ते दाखिल हुए। चोरों ने अलमारी तोड़कर उसमें रखा सोने चांदी के जेवर वा मोबाइल और 30 रुपये नगद उठा ले गए है परिजनों के मुताबिक घर से लाखों रुपये का सामान एक मोबाइल भी चोरी हुआ है।इसके बाद चोरों ने कुलदीप पुत्र मुन्नू लाल के घर को निशाना बनाया। यहां से पांच हजार रुपये नगद और एक मोबाइल पार कर दिया। वहीं अरविंद कुमार पुत्र सर्वजीत के घर से भी चोर मोबाइल चोरी कर ले गए।

निजामपुर पुरैनी गांव निवासिनी मुलवी देवी पत्नी स्वर्गीय दशरथ लाल के घर में घुसे चोरों ने सो रही महिला के गले से सोने का लॉकेट छीन लिया और फरार हो गए। अचानक हुई घटना से महिला सहम गई।एक ही रात में चार घरों में चोरी की वारदात से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने पिपरी पुलिस से घटनाओं का जल्द खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है चोरों ने आतंक मचाते हुए एक ही रात मे चार घरो से नगदी-मोबाइल और लाखों रुपए कीमत का सोने चांदी का जेवर उठा ले गए हैं मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।