कौशाम्बी 4 अप्रैल 26*दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत,तीन घायल,*
*कौशाम्बी।* करारी थाना क्षेत्र के समरो और पिंडरा गांव के बीच में तेज रफ्तार के चलते दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई,दूसरी बाइक पर सवार युवक और दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल भेजा और पुलिस को सूचना दी।
जानकारी के मुताबिक करारी थाना क्षेत्र के समरो और पिंडरा गांव के बीच शनिवार को तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में चरवा थाना क्षेत्र के बड़ी गौहानी निवासी जीवनलाल उम्र 47 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार करारी कस्बे के नया गंज निवासी अशफाक अली और उनके दो मासूम बेटे आयात 11 वर्ष व अरकम 9 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।घटना की सूचना मिलते ही करारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई है

More Stories
हरिद्वार30अगस्त26*2027 में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत का दावा, अमन गर्ग ने की जनता से अपील
लखनऊ 30अगस्त 26* आईएएस दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से इस्तीफ़ा दे दिया है,अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा*
उत्तर प्रदेश 30अगस्त 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*