कौशाम्बी 28/11/25*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ खास खबरें
[28/11, 7:05 pm] +91 99183 98594: _*SIR* Form
आज SIR फॉर्म को लेकर चन्द लोगों में लापरवाही देखने को मिल रही है, जबकि यह फॉर्म आपकी नागरिकता, वोट और पहचान से जुड़ा हुआ सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है। थोड़ी-सी भी लापरवाही आपके लिए आने वाले समय में बेहद गंभीर और खतरनाक साबित हो सकती है।*_
_*SIR फॉर्म क्यों जरूरी है?*_
_*SIR फॉर्म का सीधा संबंध आपकी नागरिकता और मताधिकार से है।*_
_*अगर SIR फॉर्म की अंतिम सूची जो 7 फरवरी 2026 को प्रकाशित होगी जिसमें आपका नाम नहीं रहता है, तो आप भारत के मतदाता नहीं माने जाएंगे और आपकी नागरिकता भी खतरे में पड़ सकती है।*_
_*9 दिसंबर 2025 को प्रकाशित होने वाली पहली मतदाता सूची—सबसे बड़ी जांच*_
_*9 दिसंबर 2025 को प्रारंभिक/ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित होगी।*_
_*अगर इस सूची में आपका नाम नहीं रहता है, तो आपको तुरंत यह प्रक्रिया अपनानी पड़ेगी:*_
_*1. चरण – SDM के पास दस्तावेज़ दिखाना*_
_*अगर SDM आपके दस्तावेज़ से संतुष्ट हैं तो आपका नाम आगे बढ़ सकता है।*_
_*अगर संतुष्ट नही केस DM को जाएगा।*_
_*2. चरण – DM के पास दस्तावेज़ दिखाना*_
_*DM संतुष्ट हुए—नाम सुरक्षित हो सकता है।*_
_*DM संतुष्ट नहीं केस राज्य स्तर पर जाएगा।*_
_*3. चरण में मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के पास दस्तावेज़*_
_*अगर CEO संतुष्ट—आपका नाम जोड़ा जा सकता है।*_
_*अगर असंतुष्ट 7 फरवरी 2026 की अंतिम सूची से आपका नाम पक्का कट जाएगा और आप भारत के मतदाता नहीं रहेंगे।*_
_*इससे आपकी नागरिकता खत्म होने तक की स्थिति बन सकती है।*_
_*लापरवाही क्यों खतरनाक है?*_
_*बहुत से लोग आज शिकायत कर रहे हैं कि उनके माता-पिता, दादा या रिश्तेदारों का नाम 2003 की सूची में नहीं है।*_
_*और आज उन्हें अपनी पहचान साबित करने में बड़ी मुश्किल हो रही है।*_
_*“लम्हों ने खता की,*_
_*सदियों ने सज़ा पाई।”*_
_*अगर आज आपने कोताही की, तो यही गलती आपके बच्चों का भविष्य भी अंधकार में धकेल देगी।*_
_*वेबसाइट ओवरलोड और सीमित समय*_
_*अभी वेबसाइट चल रही है, लेकिन अधिक लोड के कारण यह कभी भी धीमी या बंद हो सकती है।*_
_*फॉर्म सबमिट न होने की समस्या भी आ सकती है।*_
_*साथ ही BLO अपनी सरकारी ड्यूटी के साथ-साथ SIR का काम भी कर रहे हैं।*_
_*इसलिए वे बार-बार कह रहे हैं: कि “4 दिसंबर से पहले–पहले अपना SIR फॉर्म जमा करा दें।”*_
_*इसलिए मेरी आप से गुज़ारिश हैं कि “सभी लोग तुरंत अपने तथा अपने घर के सभी सदस्यों का SIR फॉर्म ऑनलाइन या ऑफलाइन जरूर भरें। यह आपकी नागरिकता और मताधिकार को सुरक्षित करने का सबसे अहम कदम है।”*_
_*आज BLO साहब SIR फॉर्म के लिए हमारे घर के चक्कर लगा रहे हैं। अगर कल को कोई समस्या हुई तो हम तहसील के चक्कर लगा लगाकर थक जायेगें।*_
🙏🙏
[28/11, 7:59 pm] +91 98391 01290: *प्राण घातक हमले के आरोप में पिता पुत्र दो गिरफ्तार*
*कौशाम्बी* चरवा थाना क्षेत्र में 27 नवंबर को बुद्धन सरोज पुत्र शेरे लाल निवासी मलाक भारत थाना चरवा वा उसके पिता शेरे लाल पर घर में घुसकर पड़ोस के मंजय, नन्हे व अन्य 02 लोगों द्वारा लाठी-डण्डों से प्राण घातक हमला किया गया था चरवा थाना पर मु0अ0सं0 233/25 धारा 110/115(2)/352/351(2) बीएनएस पंजीकृत हुआ 28.11.2025 थाना चरवा पुलिस ने 02 वांछित अभियुक्तों पिता पुत्र मंजय उर्फ गन्डी पुत्र नन्हे उर्फ नन्ही वा नन्हे उर्फ नन्ही पुत्र गुलजार निवासीगण मलाक भारत थाना चरवा को काजू तिराहे के पास से गिरफ्तार किया विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया हैं।
[28/11, 7:59 pm] +91 98391 01290: *थाना महेवाघाट पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त किया गिरफ्तार*
*कौशाम्बी* पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना महेवाघाट पुलिस टीम द्वारा मु0नं0 1709/09 अ0सं0 231/98 धारा 25 आयुध अधिनियम थाना पश्चिम शरीरा से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त देवशंकर उर्फ कल्लू पुत्र स्व0 छोटा उर्फ शिवलखन तिवारी निवासी ग्राम पौरकाशीरामपुर थाना महेवाघाट को गिरफ्तार किया गया विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया हैं।
[28/11, 7:59 pm] +91 98391 01290: *गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम में 02 लोग जिला बदर*
*कौशाम्बी* जिला मजिस्ट्रेट डाॅ. अमित पाल ने गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम-1970 के अन्तर्गत 02 लोगों को जिला बदर करने का आदेश दिया है। जिला बदर होने वालों में-अख्तर हुसैन पुत्र तहौवर निवासी ग्राम-युसुफपुर परगना व तहसील चायल थाना-सरांय अकिल को 06 माह के लिए एंव मो0 असलम पुत्र मो0 सईद निवासी ग्राम युसुफ पुर परगना व तहसील चायल थाना-संराय अकिल को 06 माह के लिए जिला बदर किया गया है।
[28/11, 8:19 pm] +91 63921 77313: *शराब दुकान से रहस्यमय तरीके से एक लाख 40 हजार रुपए की चोरी*
*करारीकौशांबी* करारी कस्बे में कंपोजिट शराब की दुकान एचपी पेट्रोल पंप के सामने स्थापित है शराब के ठेके पर अंबिका प्रसाद पुत्र राम सिंह निवासी जगन्नाथपुर विदाव थाना कौशांबी सेल्समैन की नौकरी करते हैं उनका कहना है कि 27 नवंबर की रात 10:00 बजे वह एक लाख 40 हजार रुपए शराब ठेके के काउंटर के अंदर रखकर घर चले गए थे और जब 28 नवंबर की सुबह वह वापस शराब ठेके के दुकान के अंदर पहुंचे तो देखा कि काउंटर में रखा एक लाख 40 हजार रुपए गायब है उनका कहना है कि शराब ठेके के शास्त्र के ऊपर के हिस्से से अज्ञात व्यक्ति दुकान के अंदर घुसा है और काउंटर में रखा एक लाख 40 हजार रुपए निकाल कर चला गया है उनका कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में अज्ञात व्यक्ति नकाब बंधे हुए दिखाई पड़ रहा है मामले की सूचना उन्होंने थाना पुलिस को दी है जिस तरीके से चोरी की घटना को अंजाम दिया है तमाम रहस्य बरकरार हैं
[28/11, 8:19 pm] +91 63921 77313: *बैटरी टीवी इनवर्टर नगद रुपए उठा ले गए चोर*
*कड़ा कौशांबी* सैनी कोतवाली क्षेत्र के मीठेपुर सायरा स्थित मां शीतला अतिथि गृह के पास शिक्षक शेष कुमार पाल पुत्र रोशन लाल पाल ने अपना मकान बना रखा है 27 नवंबर की रात को वह अपने घर में ताला बंद करके पूरे परिवार सहित कहीं चले गए थे खाली घर देख करके उनके घर चोर पहुंचे और दो दरवाजे का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे और घर के अंदर से बैटरी इनवर्टर टीवी 10000 नगद रुपए चोर उठा ले गए हैं जब सुबह शिक्षक वापस लौटे तो उन्हें चोरी की घटना की जानकारी हुई है शिक्षक ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई है मां शीतला अतिथि गृह अति विशिष्ट स्थान में शामिल है और विशिष्ट स्थान के आसपास चोरी की घटनाओं के बाद तमाम बड़े सवाल खड़े हो गए हैं लोगों द्वारा आशंका जताई जा रही हैं कि आसपास के लोगों ने घटनाओं को अंजाम दिया है
[28/11, 8:23 pm] +91 96486 24949: *इंस्टाग्राम में रील बनाने वालों ने आधी रात को पत्रकार पुलिस और एलआईयू की नींद कर दी हराम*
*महेवाघाट कौशांबी* । महेवघाट थाना क्षेत्र के यमुना नदी के ऊपर बने पुल के ध्वस्त होने और तमाम लोगों के मरने की वीडियो गुरुवार रात 10 बजे इंस्टाग्राम में डालकर रील बनाने वाले शरारती तत्वों ने कौशांबी के पत्रकारों के साथ-साथ पुलिस और एलआईयू विभाग की नींद आधी रात को हराम कर दी पुल टूटने और तमाम लोगों के मरने की जानकारी मिलते ही पूरे जिले में हड़कंप मच गया और लोगों के मोबाइल फोन घनघनाने लगे सोने वालों को नींद से जागना पड़ा और सच्चाई को खोजना पड़ा काफी देर तक वीडियो के बारे में पत्रकार से लेकर पुलिस और एलआईयू तक वीडियो की जांच पड़ताल करते रहे महेवा घाट थाना प्रभारी भारी पुलिस फोर्स के साथ यमुना नदी के पुल पर आधी रात को पहुंचे पत्रकारों ने विभिन्न माध्यमों से इस घटना की सच्चाई जानने की कोशिश की गूगल से भी सर्च किया गया उसके बाद जांच पड़ताल के बाद मालूम हुआ कि इंस्टाग्राम में रील बनाने वाले शरारती तत्वों ने गुजरात के बड़ोदरा में 6 महीने पहले टूटे हुए नदी के पुल के वीडियो में राजापुर चित्रकूट महेवा घाट का यमुना नदी का पुल टूट जाने की बात लिख करके इंस्टाग्राम में रील वीडियो पोस्ट कर दी है जब खबर की पुष्टि हो गई कि यह वीडियो जो कौशांबी चित्रकूट राजापुर के नाम से चलाया जा रहा है यह वीडियो गुजरात के बड़ोदरा के नदी के पुल के 6 महीने पहले टूटने से संबंधित है तब पत्रकार पुलिस और एलआईयू विभाग के अधिकारियों ने राहत की सास ली है इंस्टाग्राम में भ्रामक वीडियो पोस्ट कर आधी रात को लोगों को बेचैन कर देने वाले अराजक तत्व को चिन्हित कर उस पर मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी कराए जाने की जरूरत महसूस हो रही है वरना इसी तरह यह अराजक तत्व फर्जी तरीके से वीडियो पोस्ट कर आम जनता पत्रकार पुलिस और एलआईयू विभाग को परेशान करते रहेंगे और जनपद की शांति व्यवस्था में बाधा डालने का काम करते रहेंगे।
[28/11, 8:23 pm] +91 96486 24949: *हाई टेंशन तार की चपेट में आने से आधा दर्जन नीलगायों की मौत*
*कई बार शिकायत के बाद भी बिजली विभाग ने नहीं ली सुधि*
*महेवाघाट कौशांबी* । महेवाघाट थाना क्षेत्र के अढौली गांव में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहाँ खेतों के बीच से गुजर रही लटकती हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से करीब आधा दर्जन नीलगायों की झुलसकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया तथा बिजली विभाग की लापरवाही को इसका कारण बताया।ग्रामीणों के अनुसार अढौली और आसपास के खेतों के ऊपर से गुजरने वाली यह हाईटेंशन लाइन पिछले कई महीनों से काफी नीचे झूल रही थी। किसानों ने कई बार लाइनमैन से लेकर बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों तक शिकायत दर्ज कराई, लेकिन न तो निरीक्षण किया गया और न ही किसी तरह की मरम्मत की गई ग्रामीणों का कहना है कि तार इतनी नीचे आ चुकी है कि जानवरों के साथ-साथ किसानों की जान पर भी खतरा मंडरा रहा है विभाग की लापरवाही के चलते तमाम नीलगाय की मौत हो गई घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के किसान और ग्रामीण मौके पर जुट गए। खेत में पड़ी मृत नीलगायों को देखकर लोगों में रोष फैल गया। किसानों ने बताया कि यदि समय रहते विभाग ने कार्रवाई की होती तो यह दुर्घटना टाली जा सकती थी।स्थानीय किसानों ने बताया कि हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से खेतों में काम करने वाले किसानों, चरवाहों और मवेशियों के लिए लगातार खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद विभाग की उदासीनता ने इस तरह की दुखद घटना को जन्म दे दिया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से तत्काल हाईटेंशन लाइन की मरम्मत कर सुरक्षित ऊँचाई पर स्थापित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके। साथ ही उन्होंने मृत नीलगायों के संरक्षण और बिजली विभाग की जवाबदेही तय करने की भी मांग उठाई है।
[28/11, 9:09 pm] +91 99191 96696: *बलीपुर टाटा गांव में पांच दिवसीय धनुष यज्ञ रामलीला मेला आरंभ*
*कौशांबी।* चायल तहसील क्षेत्र के बलीपुर टाटा गांव में 29 नवंबर से पांच दिवसीय धनुष यज्ञ मेला का आयोजन 29 नवंबर से शुरू हो रहा है 29 नवंबर से शुरू होने वाला मेला 3 दिसंबर तक 5 दिनों तक लगातार चलेगा पांच दिवसीय मेला बीते 76 वर्षों से बड़े ही धूमधाम से आयोजित हो रहा है जहां कौशांबी जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ प्रतापगढ़ फतेहपुर चित्रकूट बांदा जनपद के भी व्यापारी मेला में अपनी दुकान लगाते हैं इलाके के तीन दर्जन गांवों के पांच हाजत से अधिक लोग मेला देखने के लिए मेला क्षेत्र में पहुंचते हैं धनुष यज्ञ और रामलीला का कार्यक्रम बेहतर कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जाता है विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी मेला क्षेत्र में कलाकारों द्वारा आयोजित किया जाता है धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्री राम के विवाह को आधार मानकर अगहन मास में धनुष यज्ञ रामलीला मेला का आयोजन किया जाता है ग्राम प्रधान पुष्पा देवी मेला अध्यक्ष ने मेले के बारे में जानकारी दी है।
[28/11, 9:15 pm] +91 99194 75893: *विवाहिता की हत्या करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
*कौशांबी* मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के ऊनौ गांव में 27 नवंबर की सुबह पर वादी राम मोहन पाण्डेय की विवाहिता बेटी दीपिका तिवारी की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी मंझनपुर पर मु0अ0सं0 408/25 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत हुआ हत्या अभियुक्त अजीत कुमार मिश्रा ओसा थाना मंझनपुर ने थाने पहुंचकर खुद आत्मसमर्पण कर दिया पुलिस ने उसे अपने हिरासत में ले कर गिरफ्तार किया पुलिस के मुताबिक पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मैं मृतका से एक तरफा प्रेम करता था और उसे अपने साथ रखना चाहता था मृतका अपने पति को छोड़कर मेरे साथ रहने के लिये तैयार नही थी, इसी बात को लेकर मैने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 तमंचा 315 बोर व 01 खोखा कारतूस बरामद हुआ विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया हैं।
[28/11, 9:15 pm] +91 99194 75893: *जीजा की हत्या करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*कौशांबी* सराय अकिल थाना क्षेत्र में 27 नवंबर को ससुराल आए व्यक्ति को उसके साले ने लाठियो से पीट दिया था इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी पुलिस ने हत्या करने वाले साले को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है जहां से उसे जेल भेज दिया गया है घटनाक्रम के मुताबिक चक गुलाम आलम कोसम इनाम थाना व जनपद कौशाम्बी निवासी मेड़ीलाल का बेटा अपने ससुराल सुरसेनी गया था जहां उसके साले सुजीत व उसके पारिवारीजनों ने लाठी-डण्डे से मारे पीटे जिससे वह गम्भीर घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी सराय अकिल थाना पर मु0अ0सं0 318/25 धारा 115(2)/105 बीएनएस पंजीकृत हुआ 28.11.2025 थाना सराय अकिल पुलिस ने मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सुजीत कुमार सरोज पुत्र स्व0 गंगादीन निवासी सुरसेनी थाना सराय अकिल को ग्राम सुरसेनी मां शारदा मन्दिर के पास से गिरफ्तार किया पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि शराब के नशे में हम लोगों के बीच कहासुनी हो गयी थी, विवाद बढने पर मैने अपने भाई व बहन के साथ मिलकर अपने बहनोई को लात घूसे व डण्डे से मारा था जिससे वह गम्भीर घायल हो गया था जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसकी मृत्यु हो गयी अभियुक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद डण्डा बरामद किया गया विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया हैं।
[28/11, 9:16 pm] +91 99194 75893: *लूट के माल के साथ गैगेस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*कौशांबी* करारी थाना पुलिस ने लूट के माल के साथ गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है करारी थाना पर 24 नवम्बर को मु0अ0सं0 379/25 धारा 2/3 गैगेस्टर एक्ट बनाम 1. गैंग लीडर सुमित पुत्र संतोष 2. सक्रिय सदस्य रवि पुत्र बीरेन्द्र 3. सक्रिय सदस्य गुलजार पुत्र बीरन्द्र 4. कुलदीप पुत्र किशनलाल निवासीगण मन्दर थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज पंजीकृत हुआ था जिसमें अभियुक्त सुमित व रवि उपरोक्त पुर्व से ही जेल में निरुद्ध हैं । शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा टीमों का गठन कर निर्देशित किया गया था उपरोक्त क्रम में दिनांक 27/28.11.2025 की रात्रि थाना करारी पुलिस टीम व स्वाट टीम द्वारा वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी, इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गुलजार पुत्र बीरेन्द्र निवासी ग्राम मंदर थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज को भैला मकदूमपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त की जामा तलासी से 02 मोबाइल फोन व 2500 रुपये तथा 01 मोटरसाइकिल बरामद हुआ । अभियुक्त से बरामद मोबाइल व पैसे के बारे में कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया गया कि दिनांक 07.11.2025 को थाना पिपरी क्षेत्र अन्तर्गत लालापुर से एक महिला का बैग छीनकर भाग गये थे जिसमें एक मोबाइल 3000 रु0 व कुछ आभूषण थे जिन्हे बेच दिये है तथा बाकी पैसे खर्च हो गये है । बरामद मोटरसाइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज की गयी विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया हैं।

More Stories
पूर्णिया बिहार 16 फरवरी 26*शिवरात्रि का त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया, अनिल कुमार ने की पुलिस प्रशासन की जमकर तारीफ
पूर्णिया बिहार 16 फरवरी 26*इस साल का पहली राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च को, राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु बैंक अधिकारियों के साथ बैठक
लखनऊ १६ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें.