कौशाम्बी 28/11/25*जिलाधिकारी ने ग्राम फतेहपुर सहाबपुर में चौपाल लगाकर सुनी ग्रामवासियों की समस्यायें*
*जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड किया प्रदान*
*अधिकारियों को विभागीय योजनाओं से छूटे हुए सभी पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के निर्देश*
*कौशांबी।* जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने“गॉव की समस्या, गॉव में समाधान के अन्तर्गत आज ग्राम-फतेहपुर सहाबपुर में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना एवं सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों से पुष्टाहार,पेंशन,शौचालय का लाभ मिलने, राशन कार्ड, कन्या सुमंगला योजना एवं आवास आदि योजनाओं से लाभान्वित होने की जानकारी प्राप्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि छूटे हुए सभी पात्र लोगों को शीघ्र लाभान्वित किया जाय। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी से कहा कि गांव में कैम्प लगाकर छूटे हुए सभी पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाय। उन्होंने चौपाल में उपस्थित किसानों से कहा कि अपना धान क्रय केंद्र पर ही विक्रय करें एवं पराली न जलाएं। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह से जुड़कर योजना का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। उन्होंने ग्रामवासियों से पूॅछा कि अध्यापक समय से विद्यालय आते हैं या नहीं, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, बच्चों को पाठ्य पुस्तक का वितरण हुआ या नहीं तथा ठीक प्रकार से शिक्षण कार्य करते हैं कि नहीं, जिस पर ग्रामवासियो ने बताया कि अध्यापक विद्यालय समय से आते हैं एवं ठीक प्रकार से शिक्षण कार्य भी करते हैं। उन्होंने ग्रामवासियों से गांव के सबसे नजदीक स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी पर ग्रामवासियों ने बताया कि अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही है। जिलाधिकारी ने 15वां वित्त आयोग के अंतर्गत ग्राम में कराये गये कार्यों का सत्यापन कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम में स्थित सामुदायिक शौचालय की क्रियाशीलता एवं साफ सफाई की स्थिति की सत्यापन करवाया,क्रियाशीलता व साफ सफाई की स्थिति ठीक पाई गई।उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया एवं महिलाओं की गोदभराई व बच्चों को अन्नप्राशन भी कराया। उन्होंने चौपाल में अधिशासी अभियंता,विद्युत चायल के अनुपस्थित पाए जाने पर उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए।चौपाल में ग्राम वासियों ने बताया कि नलकूप विगत कई दिनों से खराब है, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता,नलकूप को शीघ्र ही नलकूप ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने चौपाल में विद्युत से संबंधित अधिक शिकायत प्राप्त होने पर मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि ग्राम में कैम्प लगवाकर विद्युत की शिकायतों का निस्तारण कराया जाए। चौपाल में जल जीवन मिशन के कार्यों की जानकारी प्राप्त करने पर सहायक अभियंता,जल निगम ने बताया कि ग्राम में कनेक्शन का कार्य किया जाना है, जिस पर जिलाधिकारी ने 15 जनवरी, 2026 तक प्रतिशत कनेक्शन का कार्य पूर्ण कराकर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी एवं जिला विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

More Stories
अयोध्या १६ फरवरी * शोक संतृप्त परिवारों से मिलकर पूर्व मंत्री रुश्दी मियां ने व्यक्त की संवेदना परिजनों को दिया हर संभव सहयोग का भरोसा
लखनऊ15 फ़रवरी 26*सपा का बढ़ता कुनबा, दर्जनों नेताओं की सपा में एंट्री…
टी-20 वर्ल्डकप में भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीतः 61 रन से हराया; ईशान के 77 रन बनाए, इंडिया सुपर-8 में जगह बनाई*