कौशाम्बी 28 नवम्बर 26*भाकियू टिकैत की मासिक बैठक,13 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा*
*कौशाम्बी* भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष चन्द्रभूषण की अध्यक्षता में शनिवार को सम्पन्न हुई। बैठक में जिले के पदाधिकारी व क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा के बाद संगठन ने जिलाधिकारी को 13 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।बैठक में धान की तौल में गड़बड़ी रोकने,भुगतान समय पर कराने,सभी सहकारी समितियों में डीएपी खाद उपलब्ध कराने,रोस्टर के मुताबिक बिजली आपूर्ति और नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने की मांग उठी।इसके अलावा अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड पर जांच के नाम पर हो रही अवैध वसूली रोकने,मानपुर गौरा समिति के सहयोगी विजय नारायण पाण्डेय को हटाने, टेवा-नारा और पश्चिम शरीरा-कतरी मार्ग को गड्ढा मुक्त करने की मांग की गई।ज्ञापन में बाम्बूपुर में देवमुनि सिंह की भूमिधरी जमीन से पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई गई सड़क हटाने, उज्ज्वला योजना के सिलेंडर लाभार्थियों को दिलाने,जल जीवन मिशन के तहत खुदी सड़कों को ठीक करने और चांदेराई में अधूरे इंटरलॉकिंग व सड़क कार्य पूरे कराने की भी मांग शामिल है।बैठक में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, तहसील अध्यक्ष मंझनपुर नरेंद्र सिंह,कोषाध्यक्ष राम प्रसाद सिंह, संध्या देवी मौर्या,देवमुनि सिंह, गजराज,अंगद सिंह,लल्लू साहू सहित अन्य पदाधिकारी व किसान मौजूद रहे।
*

More Stories
मदुरै तमिलनाडु 28 नवंब 26**दीप प्रज्वलन सम्पन्न*
कौशाम्बी 28 नवम्बर 26*जनपद में 89 नव नियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को वितरित किए गए नियुक्ति-पत्र*
सहारनपुर २८ नवम्बर २६*मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में दूल्हा-दुल्हन की लगेगी बायोमेट्रिक एवं फेसियल हाजिरी,