September 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 22 सितंबर 26*जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश*

कौशाम्बी 22 सितंबर 26*जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश*

कौशाम्बी 22 सितंबर 26*जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश*

*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने आज कार्यालय कक्ष में जनपद में जल जीवन मिशन के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत ओवरहेड टैंक निर्माण,पाइपलाइन बिछाने, गृह संयोजन तथा पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के मरम्मत कार्य की समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए अधिशासी अभियंता,जल निगम तथा संबंधित फर्म जे.एम.सी. एवं बाबा जी.ए. इन्फ्रा. को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि और टीमें बढ़ाकर कार्य कराया जाए तथा सभी कार्य निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराई जाएं। इसके साथ ही सड़क मरम्मत कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए अधिशासी अभियंता, जल निगम (ग्रामीण) ने बताया कि जनपद में जल जीवन मिशन के अंतर्गत कुल 275 पेयजल परियोजनाओं के सापेक्ष 218 परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, जिसमें 146 पेयजल परियोजनाओं में जलापूर्ति प्रारंभ की जा चुकी है।

 

Taza Khabar