कौशाम्बी 21 मार्च 26*सीएम.युवा के लाभार्थियों को डिप्टी सीएम ने ट्रैक्टर संचालित मोबाइल यूनिट किया प्रदान*
*सरकार रोजगार आपके द्वार लेकर आई है, सीएम युवा योजना का लाभ उठाएं*
*इस योजना के अन्तर्गत ट्रैक्टर संचालित मोबाइल यूनिट रू0-04 लाख 95 हजार में,जबकि यही परियोजना बाजार में ब्याज सहित लगभग 09 लाख रूपए में उपलब्ध*
*कौशाम्बी।* प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बस डिपो परिसर मंझनपुर में आयोजित कार्यक्रम गौरव प्रतिमा अनावरण महोत्सव का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अन्तर्गत 10 लाभार्थियों-अश्वनी कुमार यादव, मुलायम सिंह पटेल, अबु सलीम,विनोद कुमार, आशीष सिंह, अभिलाषा देवी, शंकर दयाल सिंह, अंजली गुप्ता, गोविन्द सिंह एवं प्रहलाद मौर्य को ट्रैक्टर संचालित मोबाइल यूनिट प्रदान किया एवं हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार रोजगार आपके द्वार लेकर आई है मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान सीएम युवा योजना के अन्तर्गत बैंको के माध्यम से रू0-405000 का महिन्द्रा टै्रक्टर एवं रू0-90 हजार में मिनी फ्लोर मिल या ऑयल मिल या मसाला मिल या राइस मिल सहित कुल 04 लाख 95 हजार ऋण के माध्यम से 04 वर्षों तक 100 प्रतिशत ब्याज मुक्त कोलेटरल गारण्टी मुक्त ऋण के साथ 10 प्रतिशत सब्सिडी दिया जा रहा है, जबकि यही परियोजना बाजार में ब्याज सहित लगभग 09 लाख रूपए में उपलब्ध होती है। उन्होंने जनपदवासियों से आवाह्न किया कि,जिनकी आयु 21 से 40 वर्ष के बीच है, वे सीएम युवा के बेवसाइट पर अधिक से अधिक आवेदन कर इस योजना का लाभ उठाएं।इस अवसर पर विधायक पूजा पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, जनपद के प्रभारी अवशेध गुप्ता, सदस्य उ.प्र. अनुसूचित जाति जनजाति आयोग जितेन्द्र कुमार, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मंझनपुर वीरेन्द्र फौजी व भरवारी कविता पासी,अध्यक्ष नगर पंचायत अझुवा शान्ती देवी व सिराथू भोला यादव, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक शिवमोहन मौर्य,अनीता त्रिपाठी,नीतू कनौजिया, संजय जायसवाल,भोले शंकर ब्लॉक प्रमुखगण सहित अन्य गणमान्य तथा मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार व एल.डी.एम. नवीन झॉ आदि उपस्थित रहें।
*सुशील केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार व ब्यूरो प्रमुख मंझनपुर कौशाम्बी* *9838824938*

More Stories
नई दिल्ली21मार्च26* विधानसभा चुनावों के बाद पेट्रोल, डीजल और LPG गैस सिलेंडरों के दामों में तेजी से इजाफा होगा-राहुल गाँधी
कौशाम्बी 21 मार्च 26*ब्लॉक प्रमुख ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र आवास की चाबी किया प्रदान*
कौशाम्बी 21 मार्च 26*उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ की बैठक*