कौशाम्बी 18 सितंबर 26*बिना वैध फिटनेस प्रमाण-पत्र के विद्यालय वाहनों का संचालन न होने पाए-डीएम*
*कौशाम्बी* जिलाधिकारी डाॅ. अमित पाल ने उदयन सभागार में जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक की जिलाधिकारी ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया कि छात्र-छात्राओं के सुरक्षित आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विद्यालय वाहनों में निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से अनुपालन सुनिश्चित कराई जाए। मानक विहीन पाए जाने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही किया जाए। उन्होंने विद्यालयों का भौतिक निरीक्षण करने तथा अवशेष अनफिट वाहनों का पुनः सत्यापन/पुनरावलोकन करने के भी निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि बिना वैध फिटनेस प्रमाण-पत्र के किसी भी विद्यालय वाहन का संचालन न होने पाए। उन्होंने कहा कि पुलिस एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों से समन्वय कर प्रत्येक विद्यालय स्तर पर परिवहन यान सुरक्षा समिति का औपचारिक गठन सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालय के स्वामित्व अथवा अनुबंध पर संचालित प्रत्येक वाहन में अनिवार्य रूप से एक परिचर की व्यवस्था होनी चाहिए, यदि वाहन में बालिकाएं भी यात्रा करती हैं, तो ऐसे वाहनों में महिला परिचर की तैनाती सुनिश्चित की जाए।उन्होंने सभी विद्यालयों से उनके यहां संचालित वाहनों की संख्या,नियुक्त परिचरों की संख्या तथा उनमें महिला परिचरों की संख्या की आख्या प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से विद्यालय वाहनों की जांच करते हुए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराई जाए, जिससे छात्र-छात्राओं का आवागमन सुरक्षित एवं सुगम बना रहे।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 सितंबर26 *ऑपरेशन मुस्कान बना लोगों के लिए वरदान:
पूर्णिया बिहार 18 सितंबर 26 सहरसा में पत्रकारों से उलझना पड़ा भारी:
पूर्णिया बिहार 18 सितंबर26 *डिमिया में लगा हेल्थ कैंप, MLA खेमका ने किया निरीक्षण*