कौशाम्बी 14 नवम्बर 26*थाना समाधान दिवस पर एसपी कौशाम्बी ने की जनसुनवाई, पश्चिम शरीरा और महेवाघाट थाने में सुनी फरियाद*

कौशाम्बी।* थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण द्वारा दिनांक 14.11.2026 को थाना पश्चिम शरीरा एवं थाना महेवाघाट में जनसुनवाई की गई जनसुनवाई के दौरान एसपी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना। कई प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष प्रार्थना पत्रों के त्वरित,निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।एसपी ने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर संयुक्त टीम के साथ मौके पर जाकर भूमि विवादों सहित अन्य शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता, संवेदनशीलता बनाए रखने और हर प्रार्थना पत्र पर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
More Stories
सहारनपुर 14 नवम्बर 26*थाना मिर्जापुर, सहारनपुर पुलिस द्वारा 01 शातिर नशा तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार,
मथुरा 14 नवम्बर 26*पालखेड़ा में गूंजा नशा मुक्ति का संदेश, युवाओं को दिलाया नशे से दूर रहने का संकल्प*
मथुरा 14 नवंबर 26* नाबालिग से बलात्कार के अभियोग में वांछित चल रहे 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।*