November 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 14 नवम्बर 26*जलसा गुम्बद ए खजरा कांफ्रेंस की धूम , शायर और उलेमा हुए शामिल*

कौशाम्बी 14 नवम्बर 26*जलसा गुम्बद ए खजरा कांफ्रेंस की धूम , शायर और उलेमा हुए शामिल*

कौशाम्बी 14 नवम्बर 26*जलसा गुम्बद ए खजरा कांफ्रेंस की धूम , शायर और उलेमा हुए शामिल*

*करारी कौशाम्बी* । मुस्लिम नौजवान कमेटी की ओर से आयोजित 62 वाँ दो दिवसीय ऐतिहासिक गुम्बद खज़रा कॉन्फ्रेंस का पहला दिन का जलसा सकुशल संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कौशांबी और आसपास के जनपद के रहने वालों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई । कॉन्फ्रेंस मुस्लिम नौजवान कमेटी के तत्वाधान में और शेख अबू सईद एहसान उल्लाह के संरक्षण तथा मौलाना मोहम्मद इमरान हबीबी साहब की अध्यक्षता में हुई । जलसे का संचालन आरिफ हसन सिद्दीकी जबलपुरी ने की किया ।कार्यक्रम का शुभारंभ पवित्र कुरान की तिलावत से कारी मोहम्मद जाकिर साहब ने किया । मुफ्ती शफीकुल कादरी बरकाती ने जलसे को संबोधित करते हुए लोगों को पैगंबर मोहम्मद स. अ.वसल्लम के जीवन चरित्र उनके आचरण एवं स्वभाव में ढलने की बात कही और आपसी प्रेम भाईचारा को अपने जीवन में स्थापित करके समाज को अच्छा बनाने की प्रेरणा दी । ख्वाजा साहब मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जीवन चरित्र और उनके आचरण से सजे थे ।मुफ्ती साहब ने बताया कि नबी सल्लल्लाहो अ.वसल्लम की ईद के दिन रास्ते में एक बच्चे से मुलाकात हुई जिसके बाल बिखरे हुए थे ।बदन में धूल व मिट्टी के कण लगे थे ।शरीर पर नए कपड़े नहीं थे तो आपने पूछा बेटे आज ईद का दिन है तुम नहा धोकर नए कपड़े क्यों नहीं पहने तो बच्चे ने बताया कि उसके पिता नहीं है वह अनाथ है उसकी मां दैनिक जीवन की आवश्यकताओं को पूरा करने में ही सक्षम नहीं है। आप सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम उस बच्चों को अपने घर ले आए । हसनैन करीमैन ने उस अनाथ बच्चे को अपना नया वस्त्र देकर खुद पुराना वस्त्र पहना। हजरत फातमा ने कहा ऐअल्लाह के रसूल स. अ. मैं कभी इस बच्चे को बगैर पिता के होने का अनुभव नहीं होने दूँगी ।मैं कभी इस बच्चे को बगैर पिता के होने का अनुभव नहीं होने दूँगी ।
जलसे में नातिया कलाम का भी दौर चला निम्नलिखित पंक्तियों को पसंद किया गया
(1) यह जान ले लो मगर दिल ना ले सकोगे मेरा इसे तो रखा है सरकारे दो जहां के लिए ।
( आरिफ हसन सिद्दीकी जबलपुरी)
(2) इतना रोशन जो फलक पर यह कमर लगता है गुंबदे खजरा के जलवों का असर लगता है।
( अजहर नूरी कानपुरी )
(3) बु जहल ने पूछा आका से मुट्ठी में बताओ क्या है मेरी फिर हुक्म नबी से मुट्ठी में कंकर भी पुकारा नबी नबी
( अबुल हसन नूरी कलकत्तवी )
4) मकान उनका ना फर्श जमीन न अर्शे बरी वह अपने चाहने वालों के घर में रहते हैं
( उस्मान अली डार्जिलिंग)
(5) नक्श उभरे हैं हिज़्र तैबा के कितनी पुर कैफ बे करारी है।
( अफजल इलाहाबादी )
(6) फिरका,फिरका,मसलक, मसलक सैर सपाटे बंद करो बस उतने में दीन है जितनी ज़हरा की फुलवारी है
( शकील आरफी फर्रुखाबाद )
(7) खोलता है तू मौला हर दिलों के दरवाजे खोल दे तू हम पर भी रहमतों के दरवाजे ।
( एहसान शाकिर आज़मी )
अंत मे सलातो सलाम पढ़ा गया देश दुनिया में शांति की दुआ की गई इस अवसर पर इलाके उलेमा अधिक संख्या में मौजूद रहे विशेष तौर पर मुफ्ती हबीबुल्लाह मिस्बाही, , कारी रफीउल्लाह, हाफिज मोहम्मद रफीक, मौलाना मोहम्मद फहद अजहरी आदि मौजूद रहे । इस अवसर पर मोहम्मद इमरान प्रधानाचार्य मदरसा जामिया इमदादुल उलूम ने सभी श्रोताओं के प्रति आभार प्रकट किया ।

 

Taza Khabar