April 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 11 अप्रैल 26**सीओ ने समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की समस्या नही रहे राजस्व अधिकारी फरियादी हुए निराश*

कौशाम्बी 11 अप्रैल 26**सीओ ने समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की समस्या नही रहे राजस्व अधिकारी फरियादी हुए निराश*

कौशाम्बी 11 अप्रैल 26**सीओ ने समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की समस्या नही रहे राजस्व अधिकारी फरियादी हुए निराश*

*राजस्व अधिकारी आखिर क्यों नहीं आते समाधान दिवस में निरर्थक साबित हो रहा थाना समाधान दिवस*

*शिवराज पुर राला गांव में खाद्य गढ्ढे की भूमि संख्या 321 को संयुक्त पुलिस टीम द्वारा जेसीबी मशीन से कराया गया कब्जा मुक्त*

*कोखराज कौशांबी* शासन की मंशा के अनुसार थाना समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को हुआ थाना समाधान दिवस में सिराथू सीओ सतेंद्र तिवारी ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और जांच कर गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण का आदेश दिया राजस्व से जुड़े विवादित मामलों में टीम के साथ जा कर मौके से निस्तारण करने को निर्देश दिया जहाँ एक तरफ पुलिस विभाग अपनी निष्ठा के साथ लोगों की समस्याओं को निस्तारण करने में लगी रही वही राजस्व विभाग के किसी भी अधिकारी के न आने से थाना समाधान दिवस में मायूसी भी देखने को मिली फरियादियों के अनुसार समस्याओं के समाधान के लिए राजस्व विभाग के अधिकारी गंभीर नहीं दिखाई पड़ रहे हैं स्थिति इतनी खराब है कि अब थाना समाधान दिवस में केवल पुलिस विभाग के ही अधिकारी व कर्मचारियों पर राजस्व का बोझ भी डालने का प्रयास किया जा रहा हैं जिससे कानून व्यवस्था गड़बड़ हो सकती है लेकिन सरकार की मनसा को लगातार राजस्व विभाग ठेंगा दिखा रहा है राजस्व अधिकारियों पर जूं तक नही रेंगती आयोजन में राजस्व विभाग के अधिकारी आज भी नहीं पहुँचे हैं जिससे पुलिस कर्मचारियों के सहारे थाना समाधान दिवस का आयोजन कराया जा रहा है जबकि कर्मचारियों से पीड़ित फरियादी अपनी फरियाद किसको बताए राजस्व से जुड़े मामलों में बिना किसी सक्षम अधिकारी के आदेश के न होने से लेखपाल भी अपनी मनमानी पर उतारू रहते है जिससे फरियादियों को सही न्याय न मिल पाने के कारण निराश हो कर उन्हें लौटना पड़ता है न्याय की आस को लेकर आने वाले फरियादियों को थाना समाधान दिवस में कोई भी राजस्व अधिकारी नही मिलता हैं जिसके कारण फरियादियों को न्याय पाने की आशा पर ग्रहण दर ग्रहण लगता दिख रहा हैं कोखराज थाने में शनिवार को फिर राजस्व विभाग के अधिकारी के न पहुंचने से थाना समाधान दिवस में सिराथू सीओ ने लोगों की समस्याओं को सुना लेकिन फरियादियों का उद्देश्य निरर्थक साबित रहा हैं

शासन के निर्देश पर दिनांक 11/04/2026 शनिवार को आयोजित होने वाले थाना समाधान दिवस के अवसर पर कोखराज में सीओ सिराथू व थाना अध्यक्ष चंद्रभूषण मौर्य की उपस्थिति में समाधान दिवस का आयोजन किया गया इस समाधान दिवस के आयोजन में लगभग 9 फरियादियों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया जिसमें जमीन विवाद और अन्य विभाग से जुड़े 2 मामलों को मौके पर निस्तारण कराया गया अन्य मामलों को सुना और संबंधित शिकायती पत्र को लेकर राजस्व सम्बंधित लेखपालों को दिया गया लेकिन समय अभाव का हवाला देकर सभी अपने अपने गंतव्य को चले गए समस्याओं के समाधान की मांग करने वाले फरियादियों को फिर एक बार निराशा का सामना करना पड़ा मौके पर उप निरीक्षक सन्तोष कुमार पुलिसकर्मी राजस्व कर्मी लेखपाल सोहन लेखपाल शिव शंकर पाल सुनील द्विवेदी,नेहा जैन,अपर्णा श्रीवास्तव,अनुराधा वर्मा,सहित इलाके के गणमान्य लोगों सहित तमाम लोग मौजूद रहे।थाना कोखराज क्षेत्र के शिवराज पुर राला गांव में खाद्य गढ्ढे की भूमि संख्या 321थाना दिवस के मौके पर लेखपाल शिवशंकर पाल ग्राम प्रधान अरविंद व संयुक्त पुलिस टीम द्वारा जेसीबी मशीन से कब्जा मुक्त कराया गया एक अन्य मामले में मौके पर राजस्व लेखपाल व पुलिस टीम के द्वारा कब्जा हटवाया गया

 

Taza Khabar