कौशाम्बी 11 अप्रैल 26**डंफर की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर घायल*
*सराय अकिल क्षेत्र के सेवथा गांव के पास हादसा ग्रामीणों का उग्र विरोध*
*नेवादा कौशाम्बी* सराय अकिल थाना क्षेत्र के सेंवथा गांव के पास शनिवार शाम करीब 5:50 बजे तेज रफ्तार डंफर ने दोपहिया वाहन को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।बताया जा रहा है कि दोनों युवक हाशिमपुर किनार गांव के निवासी हैं और किसी काम से जा रहे थे तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने डंफर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक रिशु उम्र 16 वर्ष पुत्र सोहनलाल प्रजापति निवासी हाशिमपुर किनार अपने दोस्त मस्ताना को छोड़ने के लिए तिल्हापुर मोड़ की ओर जा रहा था। बाइक मस्ताना चला रहा था,जैसे ही बाइक सवार लक्ष्मी गेस्ट हाउस नेवादा के पास पहुंचे तेज रफ्तार और अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार किशोर को कुचल दिया हादसे में रिशु डंपर के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई,जबकि मस्ताना घायल हो गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे।बेटे का शव देख परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और घटना को लेकर आक्रोश फैल गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है वहीं हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश तेज कर दी गई है स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में बेलगाम डंपरों पर सख्त कार्रवाई की जाए,ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके

More Stories
पूर्णिया बिहार 11 अप्रैल 26 *लाठी-डंडे और तेजधार हथियार से हमला, परिवार के तीन सदस्य घायल*
प्रतापगढ़11 अप्रैल 26*बीजेपी के मिशन 2027 के लिए कसी कमर, मंत्रिमंडल विस्तार में बढ़ा जनपद के लिए अवसर…
लखनऊ 11 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*