कौशाम्बी 1 मार्च 26*भाजपा छोड़ कर ब्राह्मणों ने बसपा का थामा दामन*
*2027 में ब्राह्मण करेंगे हाथी की सवारी ब्राह्मण शंख बजाएगा हाथी बढ़ता जाएगा*
*ब्राह्मण ठाकुर लाला बनिया मिलकर बदलेंगे दुनिया दिया नारा सर्वजन हिताय सर्वर्जन सुखाय के संकल्प को साकार करेंगे सवर्ण समाज*
*कौशांबी।* मोदी सरकार द्वारा सवर्ण समाज के विरोध में यूजीसी का कानून बना करके सवर्ण समाज का जिस तरह से उत्पीड़न करने की कोशिश की गई है इससे सवर्ण समाज में भाजपा के प्रति जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है और इसी आक्रोश के चलते ब्राह्मण समाज के लोगों ने भाजपा से दूरी बना ली है यूजीसी के विरोध में ब्राह्मणों ने 2027 में भाजपा का खुलकर विरोध करने का ऐलान कर दिया है यूजीसी का बिल लाए जाने के बाद लगातार भाजपा से सवर्ण समाज दूरी बना रहा है आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में यदि सवर्ण समाज ने भाजपा का विरोध कर दिया तो भाजपा की लुटिया डूबना तय माना जाता है यूजीसी का बिल लाकर मोदी सरकार ने जिस तरह से सवर्ण समाज का विरोध किया है अब सर्वजन हिताय सर्वर्जन सुखाय के संकल्प को सवर्ण समाज के लोगों ने साकार करने का संकल्प लिया है।
बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में कौशांबी जनपद में जिला कार्यालय में एक दिवसीय कार्यकर्ता संगोष्ठी में बड़े पैमाने पर भाजपा छोड़ के बहुजन समाज पार्टी में ब्राह्मण सम्मिलित हुए इस अवसर पर ब्राह्मण ठाकुर लाला बनिया मिलकर बदलेंगे दुनिया का नारा दिया गया है भाजपा छोड़कर बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए ब्राह्मण ने कहा कि 2027 में ब्राह्मण करेंगे हाथी की सवारी ब्राह्मण शंख बजाएगा हाथी बढ़ता जाएगा बैठक के दौरान शामिल हुए लोगों में भाजपा के प्रति जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा था अजय मिश्रा नीतीश मिश्र सोनू त्रिपाठी रत्नेश त्रिपाठी मुकेश त्रिपाठी सत्यदेव त्रिपाठी रोहित चौबे समेत सैकड़ों ब्राह्मणों ने बसपा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र गौतम के आग्रह पर बसपा का दामन थाम लिया है यह कौशाम्बी के यमुना नदी के किनारे पर स्थित 24 के तिवारी जमीदार लोग है इनका राजनीति में अच्छा दबदबा रहता है पूरे जिले में इनका प्रभाव है इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि इस बार 2027 में बसपा की सरकार आना तय है क्योंकि पूरे उत्तर प्रदेश ही नहीं भारत देश में सवर्णों का जो अपमान भाजपा ने किया है उसका खामियाजा 2027 में भुगतना पड़ेगा पासी समाज के मसीहा समझे जाने वाले पूर्व ब्लाक प्रमुख और कद्दावर नेता गिरीश पासी के साथ सैकड़ो पासी समाज के नेताओं ने भाजपा छोड़कर बसपा में शामिल हो गए हैं गिरीश पासी का अपने समाज के बीच वर्चस्व है और गिरीश पासी के साथ सैकड़ो नेताओं के शामिल होने के बाद बसपा का जनाधार बढ़ता दिखाई पड़ रहा है।
*सुशील केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार ब्यूरो चीफ अखंड भारत संदेश समाचार पत्र जनपद कौशांबी* 9838824938

More Stories
मथुरा 14 अगस्त 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत 01 अभियुक्त को अवैध नशीला पदार्थ (गांजा) सहित गिरफ्तार किया गया ।*
बांदा 14 अगस्त 26*अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ ने शहीद विद्यार्थी रामचंद्र प्रजापति जी का शहादत दिवस मनाया गया*
भागलपुर14अगस्त2026*भव्य 251 कलश शोभा यात्रा विषहरी पूजा को लेकर के निकल गया