कौशाम्बी 1 अप्रैल 26*चार्ज लेते ही एसपी ने फरियादियों की समस्याओं को सुना*
*कौशांबी* जिले का कार्यभार दिनांक 01.04.2026 को ग्रहण करते ही पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने पुलिस कार्यालय में मौजूद आमजन की समस्याएं सुनी जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत द्वारा आम जनमानस की समस्याओं के प्रभावी निस्तारण हेतु अधीनस्थों को निर्देशित किया जनसुनवाई के आयोजन में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए,जिन्हें पुलिस अधीक्षक द्वारा अत्यंत ध्यानपूर्वक सुना गया मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों को मौके पर जाकर त्वरित और निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी न होकर गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए,जिससे पीड़ित व्यक्ति को वास्तविक न्याय और राहत मिल सके। सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत को समयबद्ध तरीके से निस्तारित किया जाए।

More Stories
लखनऊ15जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सुलतानपुर15जुलाई26*मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत सुलतानपुर पुलिस ने चलाया विशेष जागरूकता अभियान*
लखनऊ15जुलाई26*राजधानी लखनऊ में मिलावटी पेट्रोल के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है।