कौशाम्बी २० अप्रैल २६*जिलाधिकारी ने भूमि विवादों के निस्तारण की स्थिति का किया स्थलीय सत्यापन*
*राजस्व निरीक्षक को निलंबित करने के निर्देश दिए।*
*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी डॉ.अमित पाल ने “टॉप-10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान अभियान के अन्तर्गत सोमवार को ग्राम जुनैदपुर में आयोजित कैम्प में भूमि विवादों के निस्तारण की स्थिति का स्थलीय सत्यापन किया जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को भूमि विवाद से सम्बन्धित गाटा संख्या 125, जो खतौनी में चकमार्ग के नाम से दर्ज है, पर हुए अवैध अतिक्रमण को तत्काल मौके पर जाकर हटवाने के निर्देश दिए जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी से कहा कि आइ.जी.आर.एस.सीएम हेल्पलाइन एवं आमजन की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर समस्या को निस्तारित कराई जाए जिलाधिकारी ने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर राजस्व निरीक्षक को निलंबित करने के निर्देश दिए।
*
More Stories
पूर्णिया बिहार20सितंबर26* मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो का सेवा संकल्प, रक्तदान कर बचाई जिंदगियां*
महोबा 20 सितंबर 26*स्कूल में समय से नहीं पहुंच रहे शिक्षक, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित
मथुरा 20 सितंबर 26*थाना जैत पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया ।*