कौशाम्बी ११ फरवरी २६ * 26*घर के बाहर बंधी भैंस और भैंसा खोल ले गए चोर,भैंस चोरी की पहले हुई घटनाओं का खुलासा करने में हांफ रही है चरवा थाना पुलिस
कौशांबी। चरवा थाना क्षेत्र में भैंस चोर गिरोह द्वारा लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है लेकिन लगातार हो रही भैस चोरी की घटनाओं पर थाना पुलिस रोक नहीं लगा पा रही है थाना क्षेत्र में पहले भी कई घटनाएं हो चुकी अलग-अलग गांव से कई भैंस को चोर गिरोह खोल ले गए हैं भैंस चोरी की कई घटनाओं को महीना बीत गए लेकिन चोर गिरोह के गिरेबान तक पुलिस के लंबे हाथ नहीं पहुंचे हैं चरवा थाना क्षेत्र के बलीपुर टाटा गांव निवासी कल्लू राम पुत्र रामखेलावन के घर के बाहर बंधी एक भैंस जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपए वा एक भैंसा कीमत 8000 रुपए दोनों पशुओं को मंगलवार की आधी रात्रि को भैंस चोर गिरोह के लोग खोल कर ले गए हैं लोगों का कहना है कि यूटिलिटी और पिकअप वाहन से भैंस चोर गिरोह के लोग रात में आते हैं और लगातार क्षेत्र में घटनाओं को अंजाम देते हैं भैस चोरी करने वाले गिरोह के लोगों से थाना पुलिस के क्या रिश्ते हैं जिससे बार बार घटनाएं होने के बाद भी भैंस चोरों पर कार्रवाई नहीं हो रही है आए दिन भैंस चोरी की हो रही घटनाओं के बाद आम जनता का थाना पुलिस से विश्वास उठता जा रहा है लेकिन थाना पुलिस की कार्यवाही पर फर्क पड़ता नहीं दिख रहा है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 30 मार्च 26* जल जमाव की समस्या को लेकर विधायक ने नाला का किया शिलान्यास
लखनऊ 30 मार्च 26*स्मार्ट प्रीपेड मीटर में पूर्व में रिचार्ज करना पड़ेगा- यूपीपीसीएल चेयरमैन आशीष गोयल*
मथुरा 30 मार्च 26*थाना फरह पुलिस ने गैंगस्टर अधिनियम में वाँछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*