कौशांबी7जुलाई24*पैनल अधिवक्ता के लिए साक्षात्कार 09,10 तथा 11जुलाई को*
*कौशाम्बी* उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,लखनऊ माननीय अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कौशाम्बी के निर्देशानुसार गरीब, निर्धन, असहाय व्यक्तियों, कारागार में निरूद्ध बन्दियों को विधिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (निःशुल्क और सक्षम विधि सेवायें विनियम-2010) के अन्तर्गत पैनल अधिवक्ता का पैनल तैयार किया जाने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे। आवेदकों का दिनांक 09 जुलाई 2024, 10 जुलाई 2024 तथा 11 जुलाई 2024 को साय 04:30 बजे से साक्षात्कार का आयोजन किया जाना सुनिश्चत है।
यह जानकारी अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पूर्णिमा प्रांजल ने देते हुए आवेदकगण को सूचित किया है कि अपने समस्त मूल योग्यता प्रमाण पत्र तथा उ०प्र० बार काउन्सिल द्वारा जारी मूल पंजीयन प्रमाण पत्र व परिचय पत्र के साथ नियत साक्षात्कार तिथि को स्थान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कौशाम्बी के कार्यालय में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

More Stories
राजनांदगांव20मई26*क्रेस्ट कंपनी में मजदूरों का आंदोलन सातवें दिन भी जारी
कानपुर नगर20 मई 2026*वाहन पार्किंग की नीलामी 23 मई को होगी
कानपुर नगर, 20 मई 2026*कलक्ट्रेट परिसर में दुकानोंकी नीलामी प्रक्रिया 25 मई को