कौशांबी 14 अप्रैल*हर्सोल्लास के साथ मनाई गई डॉ आंबेडकर की 132वीं जयंती*
*पुष्प अर्पित कर लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प*
*करारी कौशाम्बी*। करारी कस्बे में शुक्रवार को संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की १३२ वीं जयंती बड़े ही हर्सोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में लोगों ने बाबा साहब को पुष्प अर्पित कर नमन किया। साथ ही उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
करारी कस्बे के अंसारगंज मोहल्ले में संविधान के शिल्पकार भारत रत्न बाबा साहब डॉ आंबेडकर की 132 वीं जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर व डॉ आंबेडकर के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद लोगों ने माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वाबा विकास एवं उत्थान समिति के सचिव परवेज रिजवी ने कहा कि डॉ आंबेडकर ने जीवन भर दलितों, शोषितों और पिछड़ों के उत्थान में लगा दिया। देश का कानून लिखकर सभी को समानता और शिक्षा का अधिकार दिया। सही मायने में डॉ आंबेडकर विश्व रत्न हैं।
इस मौके पर सुनील चौधरी ने कहा कि बाबा साहब डॉ आंबेडकर के आदर्शों पर चलकर ही दलित समाज विकास के नए आयाम स्थापित कर सकता है। आज विश्व के सैकड़ों देशों में बाबा साहब ही जयंती मनाई जा रही है संविधान निर्माता के साथ साथ बाबा साहब महान विद्वान व महान अर्थशास्त्री और देश के प्रथम कानून मंत्री रह चुके हैं। हम सब उनके बताए तीन मूलमंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो पर चलकर सामाजिक आर्थिक और शैक्षणिक उत्थान कर सकते हैं। बाबा साहब के संघर्षों से दुनिया उन्हें युगों युगों तक याद करेगी। कांग्रेस नेता विनोद चौधरी ने कहा कि डॉ आंबेडकर ने ही सभी के लिए समानता और शिक्षा का द्वार खोला है। उन्होंने समस्त भारतीयों को वोट देने का अधिकार देकर राजशाही व्यवस्था समाप्त करने का काम किया है। बाबा साहब डॉ आंबेडकर सिर्फ एक व्यक्ति एक विचारधारा ही नही बल्कि युग पुरुष थे। इसके अलावा कार्यक्रम को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण विद्यार्थी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अमित द्विवेदी, मुकेश राव, शैलेश गौतम आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर अवधेश गौतम, इंद्रजीत सरोज, हीरा लाल, बड़कू शर्मा सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

More Stories
कानपुर नगर15जून26*शिवराजपुर खनन की शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों को खनन माफियाओं ने धमकाया,,
हरिद्वार15जून26*भाकियू नैन का अलकनंदा घाट पर हुआ तीन दिवसीय अधिवेशन, किसानों ने उठाए कई मुद्दे
नैनीताल15जून26*कैंची धाम स्थापना दिवस पर पत्रकारों की अनूठी पहल, पौधे बांटकर दिया हरियाली का संदेश।