कोसाम्बी 3 फरवरी 26 * दो दिन में चार भैंस चोरी कर ले गए गिरोह के सदस्य। .
*दो दिन में चार भैंस चोरी कर ले गए गिरोह के सदस्य*
*भैंस चोरी करने वाले गिरोह के सदस्यों के हाथ कितने लंबे हैं जिससे उन पर कार्यवाही होती नहीं दिख रही है*
*सैनी संदीपन घाट कोखराज चरवा सराय अकिल थाना क्षेत्र में भैंस चोरी की हो चुकी है कई घटनाएं*
*कोखराज कौशांबी* पूरे कौशांबी जिले में भैंस चोर गिरोह घूम घूम कर भैंस चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं गिरोह के सदस्यों का आतंक मचा हुआ है जिससे पशुपालक परेशान हो चुके हैं और घटनाओं को लेकर पशुपालकों में दहशत का माहौल व्याप्त है कहीं ना कहीं रात में भैंस चोर गिरोह के सदस्य पहुंच जाते हैं और भैंस चोरी करके पिकअप वाहन मैजिक वाहन से उठा ले जाते हैं घटनाओं के बाद थाना पुलिस केवल लकीर पीटती रह जाती है बीते कई महीनो के बीच में कई दर्जन भैंस चोरी की घटनाएं होने के बाद भी भैंस चोर गिरोह के सदस्यों तक पुलिस के लंबे हाथ नहीं पहुंचे हैं जिससे पुलिसिया व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं चरवा थाना क्षेत्र के कई घर से बीते महीने भैंस चोर लगभग एक दर्जन भैंस चोरी करके ले गए हैं उसके बाद सराय अकिल थाना क्षेत्र में भी कई घटनाओं को भैंस चोर गिरोह के सदस्यों ने अंजाम दिया था इसके बाद संदीपन घाट थाना क्षेत्र में भी कई भैंस चोरी की घटनाओं को गिरोह के सदस्यों ने अंजाम दिया था मंझनपुर कोतवाली और सैनी कोतवाली क्षेत्र में भी भैंस चोरी की कई घटनाएं हो चुकी है कोखराज थाना क्षेत्र में दो दिनों से लगातार रात में भैंस चोरी की घटनाएं हो रही है 2 दिन के बीच चार भैंस गिरोह के सदस्य उठा ले गए हैं बताया जाता है कि पिकअप और छोटा हाथी मैजिक वाहन लेकर भैंस चोर गिरोह के सदस्य आधी रात को पहुंचते हैं और रात का फायदा उठाकर के भैंस खोल करके पिकअप मैजिक वाहन से भैंस लेकर फरार हो जाते हैं सुरक्षा के नाम पर पूरे जिले में डायल पुलिस से लेकर विभिन्न प्रकार की पुलिस रात में सड़क में ड्यूटी में लगाई जाती है लेकिन कई महीने से हो रही भैस चोरी की घटनाओ के बाद किसी भी घटना में भैंस चोरी करने वाले गिरोह के सदस्यों को पिकअप मैजिक और छोटा हाथी वाहन के साथ पुलिस नहीं गिरफ्तार कर सकी जिससे पुलिसिया व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है
कोखराज थाना क्षेत्र के कशिया पश्चिम गांव निवासी रवि प्रकाश पुत्र प्यारेलाल के घर पर बंधी भैंस मंगलवार की भोर में चोर खोल ले गए हैं रवि प्रकाश ने मामले की सूचना कोखराज थाना पुलिस और डायल112 पुलिस को दिया है सूचना पाने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस ने कार्यवाही का आश्वासन दिया है पीड़ित परिवार का कहना है कि उसके घर के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं और सीसीटीवी कैमरे की मदद से भैंस चोरी करने वाले गिरोह के सदस्यों तक पुलिस के लंबे हाथ पहुंच सकते हैं कोखराज थाना क्षेत्र के ककोढा गांव निवासी पशु पालक विनोद मौर्या की भी रविवार की रात्रि में मैजिक पिकअप वाहन सवार भैंस चोर गिरोह के सदस्य आधी रात में तीन भैंस को खोल ले गए हैं भैंस चोरी की घटना होने के बाद पीड़ित परिवार ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दिया है भैस चोरी की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है और पुलिस ने कार्यवाही का आश्वासन दिया है इस घटना का भी खुलासा नहीं हो सका है 2 दिन में चोरी गई चार भैंस की कीमत लगभग साढ़े तीन लाख रुपए बताई जातीहै इसके पहले सैनी कोतवाली क्षेत्र में संदीपन घाट थाना क्षेत्र में चरवा थाना क्षेत्र में सराय अकिल थाना क्षेत्र में भी भैंस चोरी की कई घटनाएं हुई है लेकिन भैंस चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं हो सका है आखिर भैंस चोरी करने वाले गिरोह के सदस्यों के हाथ कितने लंबे हैं जिससे उन पर कार्यवाही होती नहीं दिख रही है।
*अजीत कुशवाहा पत्रकार अखंड भारत सन्देश कोखराज कौशाम्बी 6386101779*

More Stories
कानपुर नगर 22मार्च 26*बिल्हौर में PWD की ‘गुंडागर्दी’ के खिलाफ गरजीं रचना सिंह:
पंजाब 22 मार्च 26*पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़े चम्बा के पति-पत्नी, गाड़ी के डैशबोर्ड में छिपा रखी थी नशे की खेप*
लखनऊ22 मार्च 26*भाजपा लखनऊ महानगर की कार्यकारणी की गई घोषणा*