कोलकाता 22 नवम्बर 26*बांग्लादेश से अवैध रूप से आने वालों पर सख्ती, 10 हजार से अधिक लोगों को वापस भेजा- सुवेंदु अधिकारी
कोलकाता *पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर कड़ी सुरक्षा है, लेकिन पश्चिम बंगाल समेत कई सीमावर्ती राज्यों के लोगों के रिश्तेदार बांग्लादेश में रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को विदेश मंत्रालय के सामने उठाने का प्रयास करेंगे।
अधिकारी ने कहा कि मेडिकल वीजा पर आने वाले लोगों को भारत सरकार के नियमों के तहत मानवीय आधार पर इलाज की सुविधा मिलेगी। वहीं, अवैध रूप से प्रवेश करने, वैध दस्तावेज नहीं होने या वीजा अवधि समाप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने दावा किया कि बीएसएफ के माध्यम से 10 हजार से अधिक लोगों को आधिकारिक तौर पर वापस भेजा गया है। अवैध रूप से आने वालों को जेल भेजने के बजाय वापस भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

More Stories
लखनऊ 22 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
मेरठ 22 नवम्बर 26*मेरठ में श्रद्धा व उल्लास के साथ निकला गुरु नानक देव जी का भव्य नगर कीर्तन
नई दिल्ली 22 नवंबर 26*सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है…