काशीपुर25जून24*उत्तराखंड: एनएच 74 पर आमने सामने भिड़े दो डंपर, आग में जिंदा जला युवक,
सागर मलिक
काशीपुर : काशीपुर में दो डंपरों की भिड़ंत हो गई। इस दौरान डंपर में आग लग गई और आग लगने से डंपर चालक की जलकर मौत हो गई। नेशनल हाईवे-74 पर काशीपुर टोल टैक्स पार करने के बाद दो डंपर की जोरदार भिड़ंत होने से दोनों डंपरों में आग लग गई। आग लगने के बाद डंपर में बैठा में चालक आग की चपेट में आ गया और जल गया। जलने के कारण उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन और दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया गया। काशीपुर एसपी अभय सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लेते हुए बधित होते यातायात को सुचारू कराया। बताया जा रहा है नेशनल हाईवे 74 के कुछ हिस्से को वाहनों के आने-जाने के लिए वनवे कर दिया गया है। जिस वजह से आने जाने वाले वाहन एक ही साइड से होकर गुजर रहे थे।

More Stories
कानपुर देहात24अप्रैल26*मा० प्रभारी मंत्री जी ने प्रशिक्षु अभ्यर्थियों के टोली कमाण्डर, पीटीआई एवं ए०टी०आई० के साथ संवाद कर
मथुरा 24 अप्रैल 26*थाना बल्देव पुलिस द्वारा अभियुक्त को 01 नाजायज पैनिया व 01 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 24 अप्रैल 26*थाना बल्देव पुलिस द्वारा अभियुक्त को 02 जिन्दा कारतूस नाजायज 12 बोर सहित किया गिरफ्तार ।*