शामली7अगस्त26*यातायात प्रभारी ने कावड़ यात्रा में सड़क पर खड़े होकर ड्यूटी करने वाले यातायात पुलिस कर्मियों को किये छाता वितरित*
शामली।यातायात प्रभारी निधि चौधरी अधीनस्थों के दर्द को समझते हुए कावड़ यात्रा में सड़क पर खड़े होकर ड्यूटी करने वाले यातायात पुलिस कर्मियों को छाता वितरित किये।यातायात प्रभारी निधि चौधरी ने कहा कि भीषण बारिश व गर्मी में यातायात पुलिस के जवान जो दिन रात को ड्यूटी करते हैं और भीषण गर्मी व बारिश का शिकार हो जाते हैं, क्योंकि ड्यूटी दौरान बारिश व धूप से बचने को कोई जगह नहीं होती है, जिसको लेकर आज अधीनस्थों को छाता वितरित किया गया है।उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा ट्रैफिक पुलिस के जवान जो धूप में खड़े होकर सड़क पर ड्यूटी करते हैं। अब कावड़ यात्रा में भी छाता लगाकर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम करेंगे।

More Stories
कानपुर नगर 18 नवम्बर 26*कानपुर में अधिवक्ताओं की हड़ताल को मिला व्यापक समर्थन, कचहरी में न्यायिक कार्य पूरी तरह ठप
मथुरा 18 नवंबर 26*थाना जमुनापार पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित किया गया गिरफ्तार ।*
कौशाम्बी 18 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ खास खबरें