Breaking News kanpur
कानपूर नगर ३ जून २०२६ * चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, देखते ही देखते जलकर हुई खाक
कानपूर नगर *भीषण गर्मी के बीच कानपुर में एक बड़ा हादसा टल गया, जब पनकी थाना क्षेत्र के एल.एम.एल. चौराहे के पास चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई।
देखते ही देखते स्कूटी धू-धू कर जलने लगी और कुछ ही मिनटों में पूरी तरह खाक हो गई। सड़क पर आग की लपटें उठती देख राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि स्कूटी सवार समय रहते वाहन से उतर गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
स्कूटी सवार का कहना है कि उन्होंने करीब कुछ माह पहले ही नई इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदी थी और वह अपने घर पतरसा से कंपनी जा रहे थे। तभी एल.एम.एल. चौराहे के पास अचानक स्कूटी से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। घटना ने इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि भीषण गर्मी के मौसम में बैटरी और वायरिंग की नियमित जांच बेहद जरूरी है। यह हादसा एक चेतावनी है कि राह चलते कभी भी ऐसी घटना घट सकती है, इसलिए इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

More Stories
मथुरा 3 जून 26*थाना जैत पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को 01 किलो 60 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 3 जून 26*थाना छाता पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को 260 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
मिर्जापुर ३ जून २०२६ * 15 जून से 21 जून तक मनाया जाएगा योग सप्ताह-जनपद में 18 स्थलो पर होगा योग का कार्यक्रम