कानपुर30दिसम्बर23*अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वाधान में सहयोगी संस्थाओं के सहयोग से “मुस्कान वस्त्र वितरण शिविर का आयोजन किया गया ।
*आज दिनांक 30-12-23 को खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज गोविन्दनगर में अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वाधान में सहयोगी संस्थाओं के सहयोग से “मुस्कान वस्त्र वितरण शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें एक हजार से ज्यादा जरूरतमंद लोगों ने अपने पसंद के गर्म कपड़े और कंबल पाए। इस वस्त्र वितरण शिविर का उद्घाटन श्रीमान पुलिस आयुक्त डॉ. आर. के. स्वर्णकार ने किया। उन्होंने कहा कि लोगों को सर्दी से बचने का अमर उजाला का यह प्रयास बेहद सराहनीय है। ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए।शिविर में पार्षद नवीन पंडित, पार्षद सरोज चड्डा, पार्षद कल्पना और पार्षद अनिल कुमार ,श्री गुरु सिंह सभा चार ब्लॉक गोविंद नगर और खालसा केयर सोसाइटी के परविंदर सिंह,जितेंद्र सिंह भल्ला, अवतार सिंह, जितेंद्र बिंद्रा, राजेंद्र सिंह, पुरनाम सिंह और अमरीक सिंह सोनू आदि मौजूद रहे।*

More Stories
पूर्णिया बिहार 4 अगस्त 26 दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत ‘परिवर्तन का संकेत’, बांकीपुर में भाजपा की हार अहंकार का नतीजा – पूर्णिया कांग्रेस*
पूर्णिया बिहार 4 अगस्त 26 *पप्पू यादव पर हमले के विरोध में पूर्णिया में आक्रोश मार्च, आर एन शाह चौक पर पुतला दहन*
पूर्णिया बिहार 4 अगस्त 26 *एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन ने सामूहिक रूप से मनाया अगस्त माह के पेंशनर्स का जन्मदिन*